Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 28T194125.611
खबर छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: कांकेर जिले पहुंचे सीएम, ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक, 3.90 करोड़ की सौगात दी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 28, 2025 2 Mins Read
154 Views
0 Comments

कांकेर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में उतरा। उन्होंने पंचायत शेड के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे सीधे ग्रामीणों से मिल पाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार तीन चरणों में संचालित हुआ है। पहले चरण में आवेदन, दूसरे में कार्यवाही और तीसरे में सरकार का गांवों तक पहुंचना। उन्होंने इसे सरकार का रिपोर्ट कार्ड बताया, जिससे योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की हकीकत सामने आती है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सीएम साय ने बताया कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं। ‘महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। साथ ही, 24 अप्रैल से अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की शुरुआत भी ग्रामीणों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही है।

योजनाओं का जमीनी परीक्षण

मुख्यमंत्री ने बिजली, राशन वितरण और ‘महतारी वंदन योजना’ पर हितग्राहियों से जानकारी ली। इतवारीन आचला ने बताया कि योजना की राशि से उसने बेटी के नाम पर सुकन्या योजना में खाता खोला है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ है।

3.90 करोड़ की विकास घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने मांदरी हाई स्कूल और आंगनबाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण, सीसी रोड और सिंचाई लाइन विस्तार के लिए कुल 3.90 करोड़ की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा शामिल हुए। “नई दिशा” पुस्तक का विमोचन कर युवाओं को वितरित किया गया और विभिन्न योजनाओं की सामग्री का वितरण भी किया गया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 28T193826.021
Previous

सीएम साय पहुंचे मांदरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों से की मुलाकात

image 2025 05 28T111502.474
Next

सुशासन तिहार: सीएम साय ने सिमगा के ढाबे में किया भोजन, आमजन से की आत्मीय बातचीत

Next
image 2025 05 28T111502.474
May 28, 2025

सुशासन तिहार: सीएम साय ने सिमगा के ढाबे में किया भोजन, आमजन से की आत्मीय बातचीत

Previous
May 28, 2025

सीएम साय पहुंचे मांदरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों से की मुलाकात

image 2025 05 28T193826.021

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 12.46.12 PMvbhf

जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार