राज्योत्सव में वन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, हरियाली और आजीविका की दिखी झलक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी के माध्यम से वन संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, आदिवासी संस्कृति, ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता की विभिन्न पहल को प्रदर्शित किया जा रहा है। […]