रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने आईएएस अग्रवाल का किया सम्मान
रायपुर, 17 जून 2025 राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ […]
राज्यपाल ने ईद-उल-जुहा पर्व पर बधाई दी
राज्यपाल रमेन डेका ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और मानव उत्थान के लिए समर्पण की सीख देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।