रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक पहुंचीं किरण पिस्दा
रायपुर, छत्तीसगढ़ की फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। रायपुर स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी से प्रशिक्षण लेने वाली किरण अब अंतरराष्ट्रीय मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर बधाई दी। […]