राज्यपाल ने तुलसी शिशु मंदिर कांकेर के विकास के लिए 2 लाख रूपए दिए
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में तुलसी शिक्षा एवं कल्याण समिति जसवंत नगर कांकेर द्वारा संचालित तुलसी शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 2 लाख रूपए अपने स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विष्णु दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, महान शिक्षाविद्, और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री […]
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
रायपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्री ने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता और […]
बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी को दी गई श्रद्दांजलि
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान जिवस (23 जून) पर विभिन्न कार्यक्रम रखकर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर शक्तिशाली, समृद्धशाली और स्वाभिमानी भारत के संकल्प को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता दुहराई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. मुखर्जी […]
23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया रायपुर. लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने की पुरजोर वकालत की थी और उसके लिए अपने प्राणों का […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा […]
जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी
“बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय […]
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल का किया भूमिपूजन
नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में बनेगा दोनों संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन साइंटिफिक इन्वेस्टीगेशन के साथ ही फोरेंसिक विज्ञान, अपराध विज्ञान, खोजी अनुसंधान और फोरेंसिक मनोविज्ञान में शिक्षा व प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधा केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय […]
अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन-केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह नक्सल विरोधी अभियान में सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की पहली बार वर्षा ऋतु में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान-शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने […]
नक्सल प्रभावित सात राज्यों के पुलिस प्रमुखों से मिले शाह, बैठक कर ली अभियानों के संबंध में जानकारी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में विष्णुदेव जी की सरकार और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा […]