Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 23T163801.760
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने शहीद मेहुल भाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा; व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 23, 2025 2 Mins Read
216 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में हाल ही में मिली बड़ी कामयाबी के बाद राज्य सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तीन दशकों में पहली बार माओवादियों के शीर्ष नेता बासव राजू को मार गिराया गया है, जो नक्सलियों की रीढ़ माने जाते थे। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलता बताया और जवानों के साहस को सलाम किया।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जब तक राज्य से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। वहीं, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों से किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है, खासकर उन शहरी समर्थकों से जो हैदराबाद में बैठकर राज्य सरकारों को दिशा देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन शर्त यह है कि माओवादी हिंसा छोड़ें और मुख्यधारा में आएं।

गृहमंत्री ने बताया कि सरकार के पास शहरी, ग्रामीण और जंगल में सक्रिय नक्सलियों की पूरी सूची है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य तय किया गया है और इसमें लगातार सफलता मिल रही है। अब तक 424 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, 524 ने आत्मसमर्पण किया और 413 गिरफ्तार हुए हैं।

सीएम साय ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। सैकड़ों नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं। सरकार उनके पुनर्वास और बच्चों को रोजगार देने का काम भी कर रही है। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि बस्तर के गांवों में संविधान का शासन लागू करना और वहां विकास के रास्ते खोलना सरकार की प्राथमिकता है। नक्सलियों ने अब तक आदिवासियों को बंधक बना रखा है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 23T205043.120 1
Previous

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल, 1.04 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

raman
Next

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से भावसार फाउंडेशन के आंचलिक प्रमुख श्री सिंह ने सौजन्य भेंट की

Next
raman
May 23, 2025

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से भावसार फाउंडेशन के आंचलिक प्रमुख श्री सिंह ने सौजन्य भेंट की

Previous
May 23, 2025

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल, 1.04 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

image 2025 05 23T205043.120 1

Related Posts

1773410074 57df2e2329db5a8b7bd2

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर

www.jayjohar.com
March 13, 2026
iGOT

छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल

www.jayjohar.com
March 13, 2026
pm kisan

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

www.jayjohar.com
March 13, 2026
gajendra yadav

22 हजार 466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री

www.jayjohar.com
March 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार