Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 26T125746.958
खबर छत्तीसगढ़

रायपुर में जल्द बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 26, 2025 2 Mins Read
104 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ डिजिटल प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य की राजधानी रायपुर में जल्द ही देश का एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का प्रस्ताव पेश किया है।

यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देने का काम करेगा। इस प्रस्ताव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इससे राज्य का तकनीकी परिदृश्य सशक्त होगा और छत्तीसगढ़ डिजिटल इंडिया अभियान में एक मजबूत भागीदार बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश प्रस्ताव का हर्षपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ में डिजिटल इंडिया की अवधारणा को जमीन पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी ताकि यह जल्द से जल्द साकार रूप ले सके।” ESDS की यह पहल छत्तीसगढ़ को एक टेक्नोलॉजी हब में बदलने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही, इस सेंटर के माध्यम से राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह डेटा सेंटर छत्तीसगढ़ के IT इकोसिस्टम को मजबूती देगा और राज्य को डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से अग्रणी बनाएगी, बल्कि इसे देश के डिजिटल मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगी।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 26T190727.610
Previous

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्घाटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

image 2025 05 26T130230.733
Next

छत्तीसगढ़ में बनेगी अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिट, करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा 300 करोड़ का निवेश

Next
image 2025 05 26T130230.733
May 26, 2025

छत्तीसगढ़ में बनेगी अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिट, करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा 300 करोड़ का निवेश

Previous
May 26, 2025

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्घाटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

image 2025 05 26T190727.610

Related Posts

Vidhansabha cg 2

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg 1

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
विष्णुदेव साय

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार