Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 7, 2026 3 Mins Read
63 Views
0 Comments

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील ग्राम कुटरू पहुंचे, जहां उन्होंने नियद नेल्ला नार के अंतर्गत सम्मिलित पंचायतों के विकास हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजापुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख गायता, सिरहा, पुजारी, बैगा आदि शामिल हुए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा के साथ विकास करना कभी भी संभव नहीं रहा है। आज बस्तर अंचल के कोने-कोने में हर गांव में शांति और खुशहाली लाने के लिए शासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। बस्तर में शांति के लिए आवश्यक है कि माओवादी विचारधारा के प्रभाव में आकर भटके युवा वापस आएं और पुनर्वास का रास्ता अपनाकर ग्राम और देश के विकास में अपना योगदान दें।

उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा बस्तर अंचल के सभी ग्रामों के विकास के लिए ग्राम स्तर पर विकास के मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम की महिला समूहों और युवाओं को सक्षम बनाकर स्थानीय वनोपजों के प्रसंस्करण का कार्य गांव में ही किया जाएगा, जिससे ग्रामीण वनोपज संग्राहक से उत्पादक और उत्पादक से व्यवसायी बनेंगे तथा अपने उत्पादों का स्वयं प्रसंस्करण कर वनोपजों का उचित मूल्य भी प्राप्त करेंगे। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है, जहां स्थानीय कैम्प विकास के केंद्र बन गए हैं और गांव में विकास कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव-गांव में शासकीय योजनाओं की संतृप्तता का कार्य करते हुए हर योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को दिलाया जा रहा है।

उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे जंगलों में माओवादी गतिविधियों में सम्मिलित अपने ग्राम के युवाओं को समझाएं और उनका पुनर्वास कराएं। ऐसे ग्राम जो अपने सभी सदस्यों को मुख्यधारा में लाकर ग्राम को सशस्त्र नक्सल हिंसा से मुक्त घोषित करेंगे, उन ग्रामों में इलवद पंचायत योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की राशि अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत केतुलनार पेठा, मंगापेठा रानी बोली, अंबेली और दरभा, जो नक्सल मुक्त होने के कगार पर हैं, उन्हें नक्सल मुक्त होने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया ताकि इलवंद गांव के रूप में उनका विकास किया जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से उनके ग्रामों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उनके ग्रामों में नक्सल गतिविधियों के कारण विकास नहीं पहुंच पाया था, लेकिन अब उनके ग्रामों तक सड़क, बिजली जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे वे बहुत खुश हैं।

कार्यक्रम में बीजापुर की ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसका अवलोकन करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उनके खाद्य उत्पादों का स्वाद लिया और वनोपजों के बेहतर प्रसंस्करण तथा बाजार उपलब्धता पर चर्चा की। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, संचालक अश्विनी देवांगन, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, ग्रामों के समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurcgcgnChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

deputy chief minister arun sao
Previous

रायपुर नगर निगम में 11 कार्यों के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

1 6
Next

स्वास्थ्य मंत्री ने ज़िला अस्पताल बलौदा बाजार का किया निरीक्षण, इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब को क्वॉलिटी सर्टिफिकेट मिलने पर दी बधाई

Next
1 6
January 7, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने ज़िला अस्पताल बलौदा बाजार का किया निरीक्षण, इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब को क्वॉलिटी सर्टिफिकेट मिलने पर दी बधाई

Previous
January 7, 2026

रायपुर नगर निगम में 11 कार्यों के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

deputy chief minister arun sao

Related Posts

1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 5.45.25 PM

“नर्सिंग सिस्टर” अब कहाही “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” अउ “स्टाफ नर्स” बनिन “नर्सिंग ऑफिसर”

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार