Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 37
खबर छत्तीसगढ़

पीएम जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समूहों को संपूर्ण रूप से सशक्त बनाना: शम्मी आबिदी

Editor Editor
December 22, 2023 3 Mins Read
286 Views
0 Comments

रायपुर : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना के क्रियान्वयन हेतु आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नया रायपुर के ऑडिटोरियम में आज दो दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला प्रारंभ हुई। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करना है।

उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों- बैगा, बिरहोर, अबुझमाड़िया, कमार एवं पहाड़ी कोरवा के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना प्रारंभ की गई है। इस संबंध में भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त निर्देश अनुसार राज्यों को विस्तृत कार्य योजना बनाकर इनके समुचित विकास हेतु आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि योजना अंतर्गत 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। इन गतिविधियों में पक्के घर का प्रावधान, पक्की सड़क, नल से जल, समुदाय आधारित पेयजल, छात्रावासों का निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण, बहुउद्देशीय केन्द्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण (ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से), वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाइल सर्विस की उपलब्धता और आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का संपूर्ण विकास करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। इन सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन मिशन मोड में तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को आवश्यकतानुसार अधोसरंचनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाना है।

लघु वनोपज उत्पाद के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर दिया जाएगा विशेष बल

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में अग्रणी राज्य है। प्रदेश में देश का लगभग 74 प्रतिशत लघु वनोपज संग्रहित होता है। वर्तमान मे प्रदेश में 67 लघु वनोपज की खरादी शासन द्वारा की जा रही है। स्पष्ट है लघु वनोपजों का जनजातीय अर्थव्यवस्था में विशेष महत्व है। इसीलिए यदि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समहों का सर्वांगीण विकास करना है तो इनके द्वारा लघु वनोपज के संग्रहण एवं संवर्धन हेतु विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
इस संबंध में प्रशिक्षण सह-कार्यशाला के द्वितीय चरण में विभिन्न जिलों से आए जनजातीय प्रतिनिधियों ने उनके जिले में उत्पादित लघु वनोपज- कोदो-कुटकी, आंवला, नागरमोथा, बहेड़ा, गिलोय, तेंदूपत्ता, करंज बीज, कौंच बीज, इमली बीज, महुआ फल, रीठा फल, सतावर जड़, चरौटा बीज, कुसुम बीज, नीम बीज, जामुन बीज, पलाश फूल, झाडू छिंद, रैली कोसा आदि के संग्रहण के संबंध में आने वाली समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एमडी एमएफपी श्री बी. आनंद बाबू ने उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

इसके अलावा कार्यशाला में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन, आजीविका मिशन, मनरेगा, ग्रामोद्योग, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खाद्य, जल जीवन मिशन, पीएम आवास एवं ग्रामीण स्वरोजगार विषय पर भी विस्तार से परिचर्चा हुई। कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जनजातीय प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी। कार्यशाला को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अपर संचालक श्री संजय गौड़, उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ ने भी संबोधित किया और उपस्थित जनजातीय प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Untitled 20 2
Next

छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल धान विक्रय पर प्रति एकड़ साढ़े 25 हजार का अतिरिक्त लाभ

Next
Untitled 20 2
December 22, 2023

छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल धान विक्रय पर प्रति एकड़ साढ़े 25 हजार का अतिरिक्त लाभ

Previous
December 22, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

vishnu deo sai

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार