Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm aawas yojna 1
नवा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

Editor Editor
March 1, 2026 2 Mins Read
40 Views
0 Comments

हीरा राम के घर आई बचत और उजाले की नई किरण

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज नागरिक न केवल बिजली व्यय में राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।

कोरबा जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू इस योजना से लाभान्वित होने वाले नागरिकों में से एक हैं। उन्हें योजना की जानकारी समाचार माध्यमों से प्राप्त हुई। योजना की विशेषताओं एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अपने निवास पर सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया, जून 2025 में उन्होंने अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित कराया, जिसकी कुल लागत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आई। जिसमें केंद्र द्वारा 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की शासकीय सहायता प्राप्त होने से उन पर आर्थिक भार में कमी आई और योजना का लाभ उन्हें सहज रूप से प्राप्त हुआ।

उनके परिवार में चार सदस्य हैं। पूर्व में उनके घर में विद्युत उपयोग मध्यम स्तर का था तथा प्रतिमाह विद्युत बिल एक नियमित व्यय के रूप में देय होता था। पैनल स्थापना के पश्चात पारंपरिक विद्युत पर उनकी निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है। वर्तमान में उनका मासिक विद्युत बिल मात्र 30 से 70 रुपये के मध्य आ रहा है, इस बचत से उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत आर्थिक प्रबंधन में पर्याप्त सहूलियत प्राप्त हो रही है।

पूर्व में सीएसईबी में कार्यरत रहे एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे हीरा राम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वास्तव में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। इससे घरेलू व्यय में कमी आई है तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

Tags:

ChhattisgarhCM SAIpm modistate news

Share Article

Other Articles

paryatan 02
Previous

साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन

raman deka 1
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

Next
raman deka 1
March 1, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

Previous
February 28, 2026

साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन

paryatan 02

Related Posts

1778074704 e2f7bab0c424611d3297 1

मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुसी के नवा दस्तक: राजस्व मंत्री ह गोविंदा ला सौंपिन ओकर सपना के घर के चाबी

Editor Editor
May 6, 2026
1778073717 accae94a09b0f7a106d9 1

सुशासन के मिसाल: आवेदन देय पहुँचे महिला ला ओही मेर मिलिस डिजिटल किसान किताब

Editor Editor
May 6, 2026
1778072185 001d08ab9d4f014214ec

सीएम के निर्देश ऊपर तुरते कारवाही: 3 दिन में भैंसामुड़ा के लइका मन ला मिलिस क्रिकेट किट अउ स्पोर्ट्स ड्रेस

Editor Editor
May 6, 2026
cm saiii

सीएम कैंप कार्यालय के पहल ले दाराखरिका में सुलझिस कतको साल जुन्ना बिजली के समस्या, ट्रांसफार्मर लगे ले गाँव वाले ला मिलिस राहत

Editor Editor
May 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार