Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
RADHABAI
खबर छत्तीसगढ़

वेतन निर्धारण में तारीख की भूमिका बेहद अह्म

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 19, 2025 2 Mins Read
134 Views
0 Comments

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ.प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यालयीन प्रबंधन पर दस दिवसीय एफ.डी.पी.प्रोग्राम निरंतर जारी है। जिसके तहत तीसरे दिन वेतन निर्धारण विषय पर के के साहू सहायक लेखा परीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में वेतन निर्धारण नियम,2017 के अनुसार,कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण उनके पद,ग्रेड वेतन और वेतन मैट्रिक्स में स्तर के आधार पर किया जाता है। नियम 6 के अनुसार,संशोधित वेतनमान में वेतन वृद्धि की तिथि उस तिथि को निर्धारित की जाएगी जिस तिथि को कर्मचारी अपने मौजूदा वेतनमान में वेतन वृद्धि प्राप्त करता।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार,वेतन निर्धारण के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण वेतन मैट्रिक्स में उनके स्तर के अनुसार किया जाता है। वेतन वृद्धि की दर वेतन बैंड में वेतन और लागू ग्रेड वेतन के योग का 3 प्रतिशत होगी,जिसे 10 के अगले गुणक में पूर्णांकित किया जाएगा। पदोन्नति पर वेतन निर्धारण के लिए,कर्मचारी को उस लेवल में एक वेतन वृद्धि दी जाएगी जिस लेवल से उसे पदोन्नत किया गया है और उसे उस पद के लेवल में प्राप्त आंकड़े के बराबर सेल में रखा जाएगा। यदि कोई कर्मचारी पहले से ही पदोन्नति पद के वेतनमान पर नियुक्त है,तो उसे पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण के लिए अपने मूल पद के संदर्भ में मूलभूत नियम 22 डी के अंतर्गत या उच्चतर वेतनमान में प्राप्त वेतन के संदर्भ में मूलभूत नियम 22 (ए) (ii) के अंतर्गत,जो भी अधिक लाभदायक हो,का लाभ उपलब्ध होगा।

यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति,पदोन्नति या स्तरोन्नति 2 जनवरी से 1 जुलाई के बीच हुई है,तो उसे वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जनवरी को स्वीकृत होगी,और यदि 2 जुलाई से 1 जनवरी के बीच हुई है,तो 1 जुलाई को वेतन वृद्धि स्वीकृत होगा।विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रारंभ में डॉ.निधि गुप्ता ने अतिथि परिचय दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.रुपा सल्होत्रा सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी ने किया तथा अविनाश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त एफडीपी प्रोग्राम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी उपस्थित रहे। दिनांक 19.7.2025 शनिवार को पेंशन विषय पर अनुज सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक वित्त का उदबोधन होगा। इस संदर्भ में जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला दुबे ने साझा की।

Tags:

chhattisgarh newsDr. Radhabai Govt. Girls CollageEDUCATIONHigher EducationRaipurraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Aaganbadi
Previous

आंगनबाड़ी : जहां संवरेगा बचपन और मजबूत होगा भविष्य

Bindra with CM
Next

खेल प्रतिभाओं को निखारेगा बिंद्रा फाउंडेशन, सीएम साय ने किया स्वागत

Next
Bindra with CM
July 19, 2025

खेल प्रतिभाओं को निखारेगा बिंद्रा फाउंडेशन, सीएम साय ने किया स्वागत

Previous
July 19, 2025

आंगनबाड़ी : जहां संवरेगा बचपन और मजबूत होगा भविष्य

Aaganbadi

Related Posts

1775397768 ab5da9f8613c5a987065

कौशल विकास सामुदायिक केन्द्र मन जुवा मन ल ट्रेनिंग अउ रोजगार के हुनर दे म बड़े भूमिका निभाही – वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 5, 2026
1775397600 6367ebc1f93ab1927743

बस्तर राइडर्स मीट 2026: रोमांच, संस्कृति अउ पर्यटन के सुघर संगम

Editor Editor
April 5, 2026
1775401412 d7e1c78abfb587673453

हरी खाद के प्रयोग ले अब खेती-किसानी के तरीका बदलत हे। एमा खरचा कम ,फायदा जादा अउ हमर खेत के माटी तको तंदुरुस्त रहिथे।

Editor Editor
April 5, 2026
1775395617 ff4fa22d61747afd4603 1

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार मन बर हर महीना मेडिकल कैंप लगाए जाय – राज्यपाल रमेन डेका”

Editor Editor
April 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार