Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 4 1
खबर छत्तीसगढ़

19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत की प्रगति यात्रा में विज्ञान की भूमिका पर हुई चर्चा

Editor Editor
February 26, 2024 2 Mins Read
380 Views
0 Comments

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय 19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 26 एवं 27 फरवरी तक आयोजित होगा।

निदेशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर प्रोफेसर एन. वी.रमणा राव ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी तरक्की कर रहा है। आज हम सब विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार की चर्चा करेंगे। नई विचारधारा और अनुसंधान को बढ़ावा देंगे और आगे के विषय में कदम बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र मंी आगे बढ़ेगी। आज हम इस समारोह को विकसित भारत 2047 के सन्दर्भ में भी देखते हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश है। 2047 की दिशा में हम ऐसे भारत की दिशा में काम कर रहे हैं जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी हो, जो नवाचारों के साथ साथ सामाजिक और आर्थिक उत्थान को प्राप्त करेगा। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन इस उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा वैज्ञानिकों का कार्यक्रम है। यह युवा वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। रिसर्च के साथ यह भी बहुत जरूरी है कि आप जो भी प्रोडक्ट बनाते हैं जो नवाचार आप करते हैं उसका आप पेटेंट जरूर बनाए। यह जमाना प्रतिस्पर्धा का है जो नई चीज आपने ईजाद की है उसे आप पेटेंट नहीं कराते हैं और इसका पेटेंट को दूसरा करा ले तो इसका लाभ जो आपकी संस्था को मिल सकता था वह किसी और को मिल जाएगा। इस दिशा में हमारी संस्था आपकी मदद करती है। यह पेटेंट का कार्य संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाता है। 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विशेष अतिथि एवं वी.वाय. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि आप सभी भारत की प्रगति यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। मानव की उत्सुकता और जरूरतों के कारण ही नई चीज बनती रहती है। आज हम नवाचार की बात कर रहे, विकसित भारत की बात कर रहे। ये सब अचानक नहीं हो रहा, ये सब डेमोग्राफिक चेंजेज के कारण हो रहा है। जो चुनौतियां आ रही हैं। उसके बारे में हमे जागरूक रहना होगा, इन सभी चुनौतियों का मुकाबला वैज्ञानिक बखूबी कर सकते हैं। कार्यक्रम को वाइस चांसलर एवं निदेशक आईआईआईटी, रायपुर डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा ने भी सम्बोधित किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 22 1
Previous

‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम, संस्कृति मंत्री ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Untitled 5 2
Next

मुख्यमंत्री से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागी युवा सिमरदीप और राजदीप ने की मुलाकात

Next
Untitled 5 2
February 26, 2024

मुख्यमंत्री से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागी युवा सिमरदीप और राजदीप ने की मुलाकात

Previous
February 26, 2024

‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम, संस्कृति मंत्री ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Untitled 22 1

Related Posts

1775486538 e1df76f607c2cea4bbe5

छत्तीसगढ़ बनही मखाना हब: कृषि मंत्री श्री नेताम ह लिंगाडीह म मखाना सेंटर के करिन अवलोकन

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 11.12.31 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ले ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ह करिन सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 9.10.43 PM

ई-ऑफिस म फाईल बढ़ावत बखत जम्मो नियम अउ साफ राय के साथ होवय प्रस्तुतिकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 7.21.00 PM

नक्सलवाद के अंधियार छोड़ शर्मिला ह धरिस स्वावलंबन के सुई

Editor Editor
April 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार