उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में हुआ भव्य स्वागत
रायपुर: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में उनका गरिमामय और आत्मीय स्वागत किया गया। विमानतल पर राज्य के प्रशासनिक, शासकीय एवं जन प्रतिनिधियों की ओर से अगवानी की गई।
विमानतल पर अगवानी करने वालों में राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके साथ ही मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और जन प्रतिनिधियों ने भी उपराष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा तथा राज्य सभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा शामिल रहीं।
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोती लाल साहू और जन प्रतिनिधि अशोक बजाज ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित रहकर उपराष्ट्रपति की अगवानी की।