Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1695568153 d13494b535aa16e17199 1
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Editor Editor
September 25, 2023 2 Mins Read
439 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी। बस्तर अब तेजी से बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। आप लोगों के सहयोग से इसे और आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आज आयोजित कार्यक्रम में कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव में आयोजित आमसभा में लिंगई माता मंदिर सीढ़ी में शेड निर्माण, माकड़ी ब्लॉक के हायर सेकेण्डरी स्कूल क्षमतापुर में भवन स्वीकृति, माकड़ी ब्लॉक के हायर सेकेण्डरी स्कूल लुभा में भवन की स्वीकृति, कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी का निर्माण, कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मालाकोट और ग्राम पंचायत डोंगरीगुड़ा में मिनी स्टेडियम, कोण्डागांव में देवांगन एवं सतनामी समाज के लिए भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में 403 करोड़ 68 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 131 करोड़ चार लाख रुपए लागत के 5293 कार्यों का लोकार्पण तथा 259 करोड़ 57 लाख रुपए लागत के 813 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में मक्का क्रय नीति, कर्मचारी नियोजन और मनवा नवा नार पुस्तिका का विमोचन किया। उद्योग एवं वाणिज्य तथा कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने आमसभा में बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को किया जाएगा। विगत 21 मई को इसकी पहली किस्त और 20 अगस्त को दूसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले में पहले किसान सस्ते में मक्का बेच देते थे। समर्थन मूल्य से 400-500 रुपए कम में किसान इसे बेचते थे। स्थानीय किसानों को मक्का का पूरा दाम दिलाने के लिए यहां एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का प्रसंस्करण संयंत्र से जिले के 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र में प्रतिदिन 80 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। इसके लिए रोजाना 210 टन मक्के की जरूरत होगी। यह प्रदेश में स्थापित होने वाला पहला एथेनॉल प्लांट है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार लगातार आप सभी को समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है। हम न्याय योजनाओं के जरिए आप सभी की जेब में पैसे डालने का काम कर रहे हैं। कोरोना काल के समय ही तेंदूपत्ता, वनोपज और मक्का खरीदी का समय था। हमने जनहित में निर्णय किया कि समर्थन मूल्य में इनकी खरीदी करेंगे। सरकार ने पूरे कोरोना काल में वनोपजों की खरीदी जारी रखी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1695571990 2536c445e6a6d8a1ce4c
Previous

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव को दी 403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, 131 करोड़ रुपए से अधिक के 5293 कार्यों का किया लोकार्पण

1695727992 3439cc0481e01b51e1df
Next

रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी, 27 सितंबर को मुख्यमंत्री  करेंगे लोकार्पण

Next
1695727992 3439cc0481e01b51e1df
September 27, 2023

रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी, 27 सितंबर को मुख्यमंत्री  करेंगे लोकार्पण

Previous
September 25, 2023

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव को दी 403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, 131 करोड़ रुपए से अधिक के 5293 कार्यों का किया लोकार्पण

1695571990 2536c445e6a6d8a1ce4c

Related Posts

1776859656 b1d3c8e39126d9c2e39b

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ले बदलीस तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776859438 27415f16b50449e305d2 1

‘ज्ञानभारतम्’ सर्वे ला मिलीस रफ्तार: 31 मई तक जम्मो काम पूरा करे के निर्देश

Editor Editor
April 22, 2026
1776859212 05a9c2e2995a5dee9eab

चेकडैम बनीस ग्रामीण आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार, जल संरक्षण ले बदलीस खेती-किसानी के तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776848995 4d532f1047d1031f9c26 1

राज्यपाल श्री डेका ले ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के ब्रांड एंबेसडर आप्टे ह करिन मुलाकात

Editor Editor
April 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार