Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 22
खबर छत्तीसगढ़

जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे- राज्यपाल श्री हरिचंदन

Editor Editor
January 9, 2024 2 Mins Read
294 Views
0 Comments

रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब-जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा राज्योत्सव मैदान साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आज राज्यपाल श्री हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कंपाउंड आरचरी के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मामले और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्री हरिचंदन ने प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी तीरंदाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और भविष्य के चौंपियन बनकर उभरे है, लेकिन जो सफल नहीं हो पाये वे चुनौतियों का सामना करते हुए सर्वश्रेष्ठ की ओर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

श्री हरिचंदन ने कहा कि महाभारत और रामायण ग्रंथों में तीरंदाजी का विशेष उल्लेख है। उन्होंने महाभारत ग्रंथ में वर्णित अर्जुन और गुरू द्रोणाचार्य के बीच हुये संवाद का जिक्र किया जिसमे अर्जुन को शिक्षा दी थी कि किस तरह अपने लक्ष्य पर निगाह रखते हुए उसे भेदना है। श्री राम भगवान के जैसा कोई तीरंदाज नहीं हुआ। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। विभिन्न खेलो के साथ-साथ तीरंदाजी में भी हमारे देश ने दुनिया का ध्यान खींचा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारे देश के तीरंदाजो ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी खेेल के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है और सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा वर्ष 2047 तक खेल के क्षेत्र में भी भारत विकसित बनेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलों में भाग लेना आवश्यक है और खेलने वाले ही विजेता होते हैं। वनवासी समाज तीरंदाजी खेल मंे निपुण हैं। आदिवासी बच्चों को आधुनिक तीरंदाजी खेल की तकनीक में निपुण बनाया जाना चाहिए। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया ।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 21
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे

Untitled 23
Next

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं के लिए एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश

Next
Untitled 23
January 10, 2024

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं के लिए एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश

Previous
January 9, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे

Untitled 21

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026
‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Editor Editor
March 18, 2026
‘न्योता भोज

आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

Editor Editor
March 18, 2026
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार