Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1694877396 70c04a6766c105f102b0
खबर छत्तीसगढ़

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित

Editor Editor
September 17, 2023 One Min Read
328 Views
0 Comments

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रोगी सुरक्षा गतिविधियों को “सकुशल” (SaQushal) के माध्यम से लागू करने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

रोगियों की सुरक्षा के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समन्वय व वैश्विक समझ बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 15 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में रोगी सुरक्षा के लिए अच्छा काम करने वाले राज्यों को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. नेहा गर्ग, नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निर्देशक श्री अतुल कोटवाल, क्वालिटी एंड पेशेंट सेफ्टी नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के सलाहकार डॉ. जे.एन. श्रीवास्तव तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव  विशाल चौहान ने राज्यों के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त अस्पतालों को गुणवत्ता मानक बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी राज्यों के अन्य शासकीय अस्पतालों को भी जल्द से जल्द गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तैयारी करने को कहा जिससे देश के सभी सरकारी अस्पतालों में  मरीज़ों को एक समान गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh news

Share Article

Other Articles

images 2023 09 17T133600.852
Previous

रेशम से 3 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

1695055490 a820a62041ab5748cb7a
Next

सीएम ने कहा -सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़

Next
1695055490 a820a62041ab5748cb7a
September 19, 2023

सीएम ने कहा -सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़

Previous
September 17, 2023

रेशम से 3 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

images 2023 09 17T133600.852

Related Posts

आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी

आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’.. बिहान से बदली महिलाओं की जिंदगी

Editor Editor
March 12, 2026
SAJHI MEHNAT

धमतरी : साझी मेहनत, साझा समृद्धि.. ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

Editor Editor
March 12, 2026
PEEHU

नया जीवन ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बिलासपुर की पीहू को

Editor Editor
March 12, 2026
Laxmi Rajwade

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित

Editor Editor
March 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार