Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 45 1
खबर छत्तीसगढ़

वीर बाल दिवस- साहस की परंपरा को निरंतर बढ़ाने की सार्थक पहल

Editor Editor
December 26, 2023 2 Mins Read
398 Views
0 Comments

रायपुर। सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह के दो बालकों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा का आरंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कई मायनों में यह पहल ऐतिहासिक है। देश के भारत नाम के पीछे कही जाने वाली बहुत सी अनुश्रुतियों में से एक हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के संबंध में है। जब पहली बार दुष्यंत ने वन में इस बालक को देखा तो वो शेरों के दांत गिन रहा था। भारत के नामकरण के पीछे इस बालक भरत के शौर्य को बताया जाता है।

बचपन से ही वीरता के भाव को जगाने का प्रयास हमारी भारतीय संस्कृति में मिलता है और उपनिषदों से इसकी कहानियां मिलनी आरंभ हो जाती है। उपनिषदों में नचिकेता, आरूणि और श्वेतकेतु जैसे जिज्ञासु बालकों का जिक्र है जिनमें सत्य की प्राप्ति के लिए अपना सब कुछ नष्ट करने का साहस था। रामायण और महाभारत में बालकों के पराक्रम की कहानियां भरी हुई हैं। राजर्षि विश्वामित्र जब राजा दशरथ के दरबार में आये और निर्विध्न यज्ञ से निबटने के लिए क्षत्रिय योद्धाओं को भेजने का आग्रह सामने रखा तो उन्होंने केवल श्रीराम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह राजा दशरथ से किया।

भारत में नेतृत्व का गुण बचपन से ही देखे जाने की परंपरा रही है। हिंदी में कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। जब चाणक्य ने देश से नंद वंश के समूलनाश का निर्णय लिया तो उन्होंने इसके क्रियान्वयन के लिए एक बालक चंद्रगुप्त को परखा और इसका जिम्मा सौंपा। भारत के सबसे चर्चित योद्धा पृथ्वीराज चौहान भी चौदह वर्ष की आयु में दिल्ली की गद्दी पर बैठे और विदेशी आक्रमणों का प्रतिरोध किया।

भारतीय इतिहास के सबसे गौरवमयी क्षणों में वो रहा है जब गुरु गोविंद सिंह के दोनों बेटों ने अपने प्रिय उद्देश्यों तथा स्वधर्म की रक्षा के लिए शहादत दी। साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ाई में जितना योगदान युवाओं का है उतना ही बालकों का भी। कोई खुदीराम बोस की शहीदी कैसे भूल सकता है। 14 साल की उम्र में खुदीराम बोस ने अंग्रेजी अत्याचार के विरुद्ध बिगूल फूंका और फांसी चढ़ गये। लाखों बच्चें अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़े और इसका विरोध किया।

आज से छह सौ साल पहले फ्रांस पर हुए हमले को रोकने एक बच्ची जान आफ आर्क सामने आई और फ्रांस की जनता को एकजुट किया। फ्रांस और पूरी यूरोपीय जनता इस बालिका को वीरता का आदर्श मानती है। 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के बालकों की शहादत की तिथि पर वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा आरंभ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में वीरता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल की है। वीर बाल दिवस के माध्यम से बच्चों को इस देश की महान विरासत को जानने और समझने का मौका मिलता है तथा साहस की परंपरा को निरंतर बढ़ाने की दिशा में यह सार्थक प्रयास होता है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 47 1
Previous

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया

vishnu deo sai
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 और 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर प्रवास पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Next
vishnu deo sai
December 26, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 और 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर प्रवास पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Previous
December 26, 2023

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया

Untitled 47 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 8.43.22 PM

नक्सल क्षेत्र म उम्मीद के नवा किरन

Editor Editor
April 8, 2026
1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार