Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
77
खबर छत्तीसगढ़

कोरिया जिले में चल रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा, पक्के घर और उज्जवला गैस से बदल रही जीवन शैली

Editor Editor
January 8, 2024 3 Mins Read
280 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों गरीब परिवारों को पक्के घर और उज्जवला गैस के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की पहुंच से ग्रामीणों की जीवन शैली मंें बदलाव आ रहा है। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा भी शामिल हुए। शिविर में 70 वर्षीय महिला ने पारंपरिक सुवागीत ‘चल झूला झूल..गोंदा के फूल’ गीत गाकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान श्री मिश्रा ने शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से चर्चा भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का लाभ जिनकों मिले हैं, उन्हें बहुत बधाई लेकिन उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि वे अपने परिचितों तथा आसपड़ोस को भी इन योजनाओं से जुड़ने, उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं ताकि हर ग्रामीण सशक्त हो और सरकार की मंशा पूरा हो। ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिले इसलिए योजनाओं के बारे में जानकारी दें ताकि दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सके।

गांवों में पहुंच रही बैंकिंग सुविधाएं
भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनुपम मिश्रा को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट (बीसी) सखी से जुड़ी कांति प्रजापति ने बताया कि अब 15 से 20 हजार रूपए तक पारिश्रमिक मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बता दें बीसी सखी का मुख्य कार्य ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना है, इससे हर तरह के आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों में जमा व निकासी, नए खाते खोलने की सुविधा पहुंचाना है। मिश्रा ने सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बहुत आगे बढ़ने तथा ज्यादा से ज्यादा बचत के महत्व तथा बैंक खाता प्रारंभ करने के बारे जानकारी देने कहा।

खाना पकाना हुआ अब सुविधाजनक

कहानी, मेरी जुबानी के तहत काजल देवांगन, सुमती चक्रधारी, रजवंती बाई ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिलने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब आंखों में आंसू आना बंद होगा। आनी निवासी किसान श्री प्रदीप शुक्ला ने किसान सम्मान निधि से हुए लाभ के बारे में बताया। उजाला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए बहुत ही समुधर गीत ‘बेटी हूं, लिखूंगी, पढ़ूंगी, मेहनत करूंगी, उजाला लाऊंगी’ सुनाया।

पक्के मकान से बदल रहा जीवन स्तर
ग्राम आनी के ही रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, उन्होंने बताया कि कच्चा मकान से छुटकारा मिला अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पथरी बीमारी के इलाज होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए श्रीमती बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं था, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना, सिकल सेल परीक्षण, श्रमिक पंजीयन कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन खाता जैसे योजनाओं के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 61
Previous

उत्तर बस्तर कांकेर जिले की भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा, भूमिका ने बताया वन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ

Untitled 12
Next

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित की

Next
Untitled 12
January 9, 2024

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित की

Previous
January 8, 2024

उत्तर बस्तर कांकेर जिले की भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा, भूमिका ने बताया वन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ

Untitled 61

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 30 at 8.46.03 PM

दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 8.51.42 PM

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 9.46.06 PM

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

Editor Editor
May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 5.03.00 PM

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
May 30, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार