कुंगारपाल में वन मंत्री के साथ ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’
रायपुर, बस्तर जिले के ग्राम पंचायत कुंगारपाल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए। मंत्री के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम सुना।
‘मन की बात’ के दौरान देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनभागीदारी और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी के विचार ग्रामीणों ने सुने। गांव में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने इसमें सहभागिता की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान मौजूद रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक श्रवण के जरिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़कर देश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी ली।