Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 08 31 at 6.27.04 PM
खबर छत्तीसगढ़

विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत

Editor Editor
August 31, 2026 2 Mins Read
12 Views
0 Comments

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करने का आत्मविश्वास दे रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी सावित्री यादव के जीवन में भी इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है।

सावित्री यादव के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बनी है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि से उनकी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी हो रही हैं और आर्थिक चिंता भी कम हुई है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 1,000 रुपये की राशि प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

“विष्णु भैया की यह मदद हमारे जैसे परिवारों के लिए बड़ा सहारा है”

31वीं किस्त मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए सावित्री यादव ने कहा कि हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि इस राशि से वे परिवार की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करती हैं और संभव होने पर थोड़ी बचत भी कर लेती हैं। इससे उन्हें जरूरत के समय आर्थिक सहारे के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

सावित्री यादव ने कहा, “विष्णु भैया की यह मदद हमारे जैसे परिवारों के लिए बड़ा सहारा है। हर महीने मिलने वाली राशि से घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मेरे लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भरोसा और संबल है। इससे परिवार की आर्थिक चिंता कम हुई है और भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ा है।”

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। सावित्री यादव जैसी महिलाओं के लिए योजना की राशि घरेलू जरूरतों में सहयोग का माध्यम बनने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आधार भी बन रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना इसी संकल्प को धरातल पर साकार कर रही है। योजना से जुड़ी महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि नियमित आर्थिक संबल उनके जीवन में स्थायित्व, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत कर रहा है।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 08 31 at 6.27.15 PM
Previous

महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

WhatsApp Image 2026 08 31 at 5.09.26 PM
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

Next
WhatsApp Image 2026 08 31 at 5.09.26 PM
August 31, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

Previous
August 31, 2026

महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

WhatsApp Image 2026 08 31 at 6.27.15 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार