Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1781625972 87a22e34e6b6ec2528a8
खबर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर पंचायत से सीखेंगे विकास के नए आयाम

Editor Editor
June 16, 2026 3 Mins Read
46 Views
0 Comments
  • जशपुर का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के अध्ययन भ्रमण पर
  • पंचायत विकास के उत्कृष्ट मॉडल को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रायपुर , ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आदर्श बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता एवं ग्रामीण अधोसंरचना के उत्कृष्ट मॉडलों का अध्ययन करने के लिए जशपुर जिले का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विकासखंड स्थित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर ग्राम पंचायत के अध्ययन भ्रमण पर गया। यह भ्रमण 11 से 14 जून 2026 तक आयोजित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जिले की 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल रहे। दल में डिप्टी डायरेक्टर पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एसडीओ, सब इंजीनियर, फैकल्टी मेंबर, जिला एवं ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य अधिकारी भी सम्मिलित थे।

मोतीपुर ग्राम पंचायत को पंचायत विकास एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्य और नवाचार देशभर की पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। यही कारण है कि विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधिमंडल समय-समय पर यहां पहुंचकर पंचायत के विकास मॉडल का अध्ययन करते हैं।

अध्ययन भ्रमण के दौरान जशपुर के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में विकसित स्मार्ट स्कूल, सुव्यवस्थित बाजार, छठ घाट, मुक्तिधाम, अमृत सरोवर, स्वच्छता प्रबंधन व्यवस्था, जल संरक्षण संरचनाओं तथा विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसहभागिता, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं पंचायत स्तर पर किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

मोतीपुर ग्राम पंचायत की ओर से जशपुर के प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी सदस्यों को सम्मान स्वरूप टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पंचायत संचालन व्यवस्था, स्वच्छता मॉडल, सामुदायिक सहभागिता और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोतीपुर पंचायत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से गांवों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

अध्ययन भ्रमण में शामिल सरपंचों एवं सचिवों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में लौटकर मोतीपुर पंचायत के सफल मॉडलों का स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप क्रियान्वयन करेंगे। विशेष रूप से स्वच्छता, जल संरक्षण, शिक्षा, अधोसंरचना विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं ग्राम सौंदर्यीकरण के क्षेत्रों में नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से उन्हें पंचायतों के समग्र विकास की नई दिशा और उपयोगी अनुभव प्राप्त हुए हैं। इन अनुभवों के आधार पर जशपुर जिले की ग्राम पंचायतों में नवाचार आधारित विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा पंचायतें आत्मनिर्भर और आदर्श ग्राम निर्माण की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ सकेंगी।

अध्ययन भ्रमण से लौटे सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास तथा ग्रामीण विकास की नई सोच को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई, ताकि पंचायतों में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन मिले और ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त हो सके।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1781626147 aa17abb091c62c1ad08b
Previous

 16वें वित्त आयोग एवं पंचायत विकास योजना पर जनपद सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

1781628765 20d7769ebeef8bf9d549
Next

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Next
1781628765 20d7769ebeef8bf9d549
June 16, 2026

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Previous
June 16, 2026

 16वें वित्त आयोग एवं पंचायत विकास योजना पर जनपद सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

1781626147 aa17abb091c62c1ad08b

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार