Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1731935396 dee31e1bfb55bbad3c7e1 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

विष्णु के सुशासन में आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं, महतारी वंदन योजना से फुलेश्वरी को बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद

Editor Editor
December 5, 2024 2 Mins Read
198 Views
0 Comments

कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ रही हैं। राज्य शासन महिलाओं के हित के लिए दृढ़संकल्पित है और शासन की योजनाओं से उन्हें आत्मसम्मान के साथ हर क्षेत्र में जीवन आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आज महिलाएं आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार के जीविकोपार्जन में भी सहयोग कर रही हैं।

महतारी वंदन योजना से फुलेश्वरी आत्मनिर्भरता की ओर
महतारी वंदन योजना जिले की कई महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। पहले घर-परिवार का गुजारा पति की कमाई से होता था और अपने छोटे छोटे ज़रूरतों की पूर्ति के लिए भी उन्हें निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब शासन की योजनाओं से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं बल्कि परिवार चलाने में भी आर्थिक सहयोग कर रही हैं। ग्राम बनियागांव की रहने वाली फुलेश्वरी दीवान जैसे ग्रामीण महिलाओं के जीवन में यह योजना सकारात्मक एवं सुखद बदलाव ला रही है।

बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद
फुलेश्वरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली हर महीने की राशि उनके परिवार के खर्चों के वहन में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, बेटी कक्षा 08वीं में पढ़ती है और बेटा कक्षा 02 में है। उनके पति खेती के साथ-साथ मिस्त्री का काम भी करते हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता है। हालांकि दो बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्चों को लेकर अक्सर उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है।
इस योजना ने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, बल्कि फुलेश्वरी में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। हर महीने मिलने वाली इस राशि से परिवार चलाने के लिए आर्थिक भार को कम करने में काफी हद तक राहत मिली है, जिससे उनका परिवार पहले से बेहतर तरीके से जीवन यापन कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को हर महीने मिल रही सहायता राशि के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से परिवार की बेहतर देखभाल और बच्चों की शिक्षा में भी मदद मिल रही है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

किसान सभा ह करिन धान बीज के कीमत म करे गिस वृद्धि ल वापस ले के मांग
Previous

छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

IMG 20241205 WA0088
Next

नारी शक्ति का हुआ सम्मान महतारी वंदन ने बढ़ाया मान, महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित विष्णु देव सरकार

Next
IMG 20241205 WA0088
December 5, 2024

नारी शक्ति का हुआ सम्मान महतारी वंदन ने बढ़ाया मान, महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित विष्णु देव सरकार

Previous
December 5, 2024

छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

किसान सभा ह करिन धान बीज के कीमत म करे गिस वृद्धि ल वापस ले के मांग

Related Posts

kabirdham 1

हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली

Editor Editor
February 25, 2026
bilaspur 1

बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ

Editor Editor
February 25, 2026
arun sao 1

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

Editor Editor
February 25, 2026
dhamtari 1

अटल वयो अभ्युदय योजना: बेहतर दृष्टि के साथ नई उम्मीद की शुरुआत

Editor Editor
February 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार