Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
reshmi dhaga
नवा छत्तीसगढ़

रेशमी धागों से महिलाएं बुन रही हैं जीवन के ताने-बाने

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 31, 2023 2 Mins Read
1.1K Views
0 Comments

स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब कोसा से धागा निकालने की कला सीखकर अपने जीवन के ताने-बाने बुन रही हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी, फरसाबहार, पत्थलगांव और कांसाबेल विकासखण्ड में 07 महिला स्व-सहायता समूह गठन किया गया। महिला समूह के द्वारा टसर धागाकरण कार्य कर धागा उत्पादन किया जा रहा हैं। उत्पादित धागे का समूह के द्वारा बेचकर 1 करोड़ 95 लाख 40 हजार 383 रूपए का लाभ अर्जित किया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी आमदनी को बढ़ाते हुए जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। पूर्व में आय के स्रोत के रूप में सिर्फ खेती, घर के बाड़ी व वन उत्पादों से जीविकोपार्जन कर रही थीं।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शासकीय कोसा बीज केन्द्र कुनकुरी में चल रहे टसर धागाकरण योजनान्तर्गत संचालित टसर मशीनों को देखने आई एवं धागाकरण कार्य को देखकर स्व-प्रेरित होकर स्वयं भी इस कार्य को करने के लिए इच्छा प्रकट की। विभाग द्वारा इन महिलाओं को समूह बनाकर टसर धागाकरण प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के उपरांत स्व-सहायता समूह की महिलाएं कोसा से धागा निकालने की कला को निखारते हुए निरंतर इस कार्य को कर रही हैं। वर्ष-2022-23 में टसर धागाकरण 7 समूह की 501 महिलाओं के द्वारा 33,55,279 किलोग्राम रिलींग धागा, 2315.273 किलोग्राम घींचा धागा एवं वेस्ट सामग्री से 547.148 किलाग्राम धागा का उत्पादन किया गया हैं। उपरोक्त टसर धागारकण कार्य में महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने हेतु डीएमएफ एंव आईटीडीपी तथा विभागीय योजना से महिलाओं को मशीन प्रदाय किया गया। समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु राशि जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया, जिसके द्वारा 501 महिलाएं टसर धागाकरण कार्य कर स्वावंलम्बी हो चुकी हैं।

reshmi dhaga1

छत्तीसगढ़ में कोसा से धागा निकालने का कार्य कुछ चुनिंदा जगहों पर ही किया जाता है। एक बार धागा निकालने की कला सीखने के बाद कमाई का जरिया पारंपरिक रूप से यह कला पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होती जाती है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं कोसा खरीदी से लेकर धागा बनाने और बेचने तक का काम सीख चुकी हैं। कोसा से धागा निकालने की प्रक्रिया में सबसे पहले महिलाएं कोसे की ग्रेडिंग करती हैं। ग्रेडिंग के उपरांत प्रतिदिन के हिसाब से कोसा उबाला जाता है और उबले हुए कोसे से धागा बनाया जाता है। धागा पैकिंग कर व्यापारियों को बेच दिया जाता है। प्राप्त पैसे से कोसे फल का पैसा रेशम विभाग को दिया जाता है और बचे हुए पैसे से महिलाएं अपना घरेलू व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं और स्वावलंबन की राह में आगे बढ़ते हुए महिलाओं की किस्मत भी कोसे की तरह चमकने लगी है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

video confrence
Previous

युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : सीएम बघेल

Chief Minister announcement
Next

मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी.. छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी बनी पुलिस विभाग में सहायक उप-निरीक्षक

Next
Chief Minister announcement
August 3, 2023

मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी.. छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी बनी पुलिस विभाग में सहायक उप-निरीक्षक

Previous
July 31, 2023

युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : सीएम बघेल

video confrence

Related Posts

1774529487 40fd5bc72cf9a0f4fa02 1

प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय

Editor Editor
March 26, 2026
1774539692 48a0d23f94693c0e4a19 1

उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे

Editor Editor
March 26, 2026
विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

Editor Editor
March 26, 2026
WhatsApp Image 2026 03 26 at 7.15.36 PM

कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

Editor Editor
March 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार