Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ramen deka yoga day
खबर छत्तीसगढ़

भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग: राज्यपाल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 21, 2025 2 Mins Read
192 Views
0 Comments
  • 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका

योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। 

श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की बहुत पुरानी और अनमोल परंपरा है। योग हमारी हजारों साल पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आज करीब 180 देश के निवासी योग कर रहे हैं। इससे बड़ा भारत की संस्कृति का सम्मान और क्या हो सकता है। इस साल योग दिवस की थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग, का उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है। 

श्री डेका ने कहा कि यह अनेक अध्ययनों में साबित हो चुका है कि अगर हम 20-30 मिनट योग करते हैं, तो हमारे अन्दर एकाग्रता, आत्मविश्वास और मन की शांति बढ़ेगी। परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सबका हल है। आज कई बीमारियाँ हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव आदि, नियमित योग से इन बीमारियों में लाभ होता है। एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े युवा, योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी ऊर्जा, सही दिशा में लगेगी और आप एक जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे।

yoga day

श्री डेेका ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के हर जिले में गए हैं और अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि योग को जन जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत भवनों में भी नियमित योग सत्र हो। जहां बुजुर्ग, महिलाएं, युवा बच्चे सभी योगाभ्यास में शामिल हों। योग दिवस पर हम सब संकल्प लें कि रोज़ थोड़ी देर योग करेंगे, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे और स्वस्थ, खुशहाल छत्तीसगढ़ और भारत के निर्माण में भाग लेंगे।

इस अवसर पर श्री डेका ने एक पेड़ मां के नाम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायकगण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मुख्य सचिव अभिताभ जैन, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्यपाल के मुख्य सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, संभागायुक्त महादेव कांवरे, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsGovernor Ramen Dekaraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

yoga day in cm vishnudeo sai
Previous

मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

LIVE 1
Next

CM LIVE: मातृ एवं शिशु अस्पताल एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन कार्यक्रम | गिनाबहार , कुनकुरी

Next
LIVE 1
June 21, 2025

CM LIVE: मातृ एवं शिशु अस्पताल एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन कार्यक्रम | गिनाबहार , कुनकुरी

Previous
June 21, 2025

मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

yoga day in cm vishnudeo sai

Related Posts

photo collage.png 4

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 10.26.29 PM

बारिश से खराब सड़कों पर अरुण साव नाराज, 15 अक्टूबर तक मरम्मत पूरी करने के निर्देश

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.10.45 PM

8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर, अंबिकापुर में ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का आगाज

Editor Editor
September 19, 2026
images 23 1

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 996.5 मिमी बारिश; बलरामपुर सबसे आगे

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार