Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
high court
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने EWS आरक्षण मामले में शासन से मांगा जवाब, चार हफ्ते में दाखिल करना होगा हलफनामा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 25, 2025 One Min Read
349 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण लागू करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की एकल पीठ, जस्टिस अमितेश किशोर प्रसाद ने राज्य शासन को चार सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। वहीं याचिकाकर्ता को दो सप्ताह के भीतर प्रत्युत्तर दायर करने को कहा गया है।

याचिका में कहा गया है कि संविधान संशोधन और केंद्र सरकार की अधिसूचना के बावजूद छत्तीसगढ़ में EWS आरक्षण को अब तक लागू नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि भारत सरकार ने 19 जनवरी 2019 को EWS वर्ग को 10% आरक्षण प्रदान किया था, जिसके बाद कई राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इसे लागू कर दिया गया। छत्तीसगढ़ में भी 4 सितंबर 2019 को एक लोक सेवा अध्यादेश जारी कर इस आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन व्यावहारिक रूप से इसका लाभ पात्र वर्ग को नहीं मिल पाया।

याचिकाकर्ताओं ने 29 अप्रैल 2024 को शासन को एक अभ्यावेदन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तब यह याचिका कोर्ट में दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के बाद राज्यों को EWS आरक्षण लागू करने का स्पष्ट अधिकार है। यदि अन्य राज्यों ने इसे लागू किया है, तो छत्तीसगढ़ में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह सरकार को स्पष्ट करना होगा।

Share Article

Other Articles

man ki baat
Previous

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र

pm aavaas yojna
Next

पीएम आवास योजना में गड़बड़झाला: किसी ने की शादी, किसी ने खरीदी बाइक, मकान रह गया अधूरा; अब रिकवरी की तैयारी

Next
pm aavaas yojna
May 25, 2025

पीएम आवास योजना में गड़बड़झाला: किसी ने की शादी, किसी ने खरीदी बाइक, मकान रह गया अधूरा; अब रिकवरी की तैयारी

Previous
May 25, 2025

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र

man ki baat

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 15 at 6.42.23 PM

सफलता के कहानी :वाटरशेड योजना बनिस किसान छबी लाल के संबरत दिन के अधार

Editor Editor
May 15, 2026
1778838893 55bb4a2a416ea1ecc977

ग्राम रनपुर म प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य अउ बजार व्यवस्था ला मजबूत बनाए के डाहर म बड़ कदम

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.57.05 PM

सुरक्षित मातृत्व के मिसाल

Editor Editor
May 15, 2026
WhatsApp Image 2026 05 15 at 5.56.50 PM

संघर्ष ले समृद्धि

Editor Editor
May 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार