Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm awas
खबर छत्तीसगढ़

दयाराम का सपना हुआ साकार, PM आवास के तहत मकान बनने से परिवार में आई खुशियां

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 17, 2025 One Min Read
164 Views
0 Comments

उत्तर बस्तर कांकेर. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और बेघर परिवार के लोगों का सपना साकार कर रही है, जो पक्के आवास की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत हाटकोंदल निवासी दयाराम इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए और पक्के मकान का सपना साकार किया है।

हितग्राही श्री दयाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृति मिली। पहले दो कमरे के कच्चे मकान में रहते थे, जहां बरसात के दिनों में जीवन-यापन करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मिट्टी एवं खपरैल का घर होने के कारण बारिश के दिनों में पानी का टपकना, जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने से अपने लिए एक नया पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उनका परिवार अब खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्हांने अपने नए पक्का मकान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना का लाभ प्राप्त कर पक्का मकान बनने एवं निवास करने से हितग्राही दयाराम एवं उनके परिवार बेहद संतुष्ट हैं।

Share Article

Other Articles

image 2025 03 16T130217.447
Previous

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

mahila
Next

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Next
mahila
March 17, 2025

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Previous
March 16, 2025

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

image 2025 03 16T130217.447

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026
1775570955 41a8f6d0d683b3f68a87

कोरबा के जीवनदायिनी ला मिलही ’अमृत’: 165 करोड़ ले संवरही हसदेव के धारा

Editor Editor
April 7, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार