Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 01 at 5.21.33 PM
जोहार छत्तीसगढ़

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Editor Editor
October 1, 2026 One Min Read
47 Views
0 Comments

रायपुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रायपुर की विभिन्न गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न हो गया। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमियों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के अंतिम दिन चारों खेलों में कुल 169 खिलाड़ियों की खेल दक्षता का परीक्षण किया गया। इनमें हॉकी और फुटबॉल के 57-57, तीरंदाजी के 23 और एथलेटिक्स के 32 खिलाड़ी शामिल रहे। वरिष्ठ प्रशिक्षकों और खेल विशेषज्ञों ने निर्धारित खेल मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया।

फुटबॉल में पासिंग, ड्रिबलिंग, पोजिशनिंग और मैच सेंस, जबकि तीरंदाजी में ड्रॉ लेंथ, आई डोमिनेंस, पोस्चर, मानसिक क्षमता और 20 मीटर शूटिंग की जांच की गई। एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़, पैदल चाल, हाई जंप, लॉन्ग जंप और थ्रो इवेंट्स में खिलाड़ियों की क्षमता परखी गई।

हॉकी खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल का भी बारीकी से परीक्षण किया गया। इसमें हिट, पुश, स्कूप, स्टॉपिंग, रिसीविंग, टैकलिंग, क्लीयरेंस और पेनल्टी कॉर्नर से जुड़े कौशल शामिल रहे। गोलकीपर समेत विभिन्न पोजिशन के खिलाड़ियों की दक्षता का भी आकलन किया गया। चयन प्रक्रिया के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Tags:

ArcheryAthleticsChhattisgarh SportsFootballhockeyRaipurSports AcademySports and Youth WelfareSports Trials

Share Article

Other Articles

photo collage.png 12
Previous

बिहान योजना से बदली गीता की जिंदगी, सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर

Screenshot 2026 01 23 at 2.44.20 PM
Next

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, 9,449 पदों पर भर्ती

Next
Screenshot 2026 01 23 at 2.44.20 PM
October 1, 2026

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, 9,449 पदों पर भर्ती

Previous
October 1, 2026

बिहान योजना से बदली गीता की जिंदगी, सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर

photo collage.png 12

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार