Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
खबर छत्तीसगढ़

स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से सिविल हॉस्पिटल भाटापारा में बढ़ी सुविधाएं, अब तक 57 सिजेरियन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 2, 2023 2 Mins Read
315 Views
0 Comments

रायपुर। बलौदाबाजार जिले के डीएमएफ फंड से सिविल अस्पताल भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद से वहां स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी इज़ाफ़ा हुआ है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया की सिविल अस्पताल भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण सिजेरियन प्रसव के अतिरिक्त अन्य कई महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता में असुविधा होती थी. जिस पर ध्यान देते हुए सीएमएचओ डॉ एमपी महिस्वर के प्रस्ताव को कलेक्टर रजत बंसल ने स्वीकृति देकर डॉ कंवलजीत कौर की नियुक्ति की।

15 दिसम्बर 2022 से यहां ओटी शुरू हुआ है जिसके बाद अब तक 57 सिजेरियन प्रसव हो चुके हैं। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से न केवल सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध हुई है बल्कि अन्य कई स्त्री रोग समस्याएं जैसे कैंसर की स्क्रीनिंग, सिस्ट का ऑपरेशन, ब्रेस्ट में बने पस का भी उपचार किया जाता है। इक्लैंप्सिया के कारण गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप बढ़ने और पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने (प्रीक्लैंप्सिया) की समस्या हो सकती है इसके निदान की भी व्यवस्था की जाती है।

अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कंवलजीत कौर ने बताया की अस्पताल में प्रसव से संबंधित कई जटिल ऑपरेशन किए गए हैं। ग्राम खपरी निवासी 27 वर्षीय महिला जिसका पूर्व में एक निजी अस्पताल में सिजेरियन हुआ था उसे जब सिविल अस्पताल लाया गया तब पाया गया की महिला का गर्भाशय, ब्लाडर, मसल चिपके हुए थे. जिसे 2 घंटे के ऑपरेशन कर के ठीक किया गया। महिला को 10 दिन अस्पताल में रखा गया।

ग्राम किरना की 25 वर्षीय महिला को जन्म से ही एक किडनी थी,उसका भी सफलता पूर्वक सिजेरियन प्रसव किया गया। उक्त दोनों ही प्रकरण में महिला और बच्चा स्वथ्य हैं। महिलाओं के परिजन ने कहा कि निजी अस्पतालों में उक्त इलाज के लिए हज़ारो रुपए की मांग की जाती है जिससे परिवार में आर्थिक बोझ बढ़ जाता है ऐसे में सिविल अस्पताल में मिली इस निशुल्क सुविधा से उन्हें काफी लाभ हुआ है।

सिविल अस्पताल भाटापारा के स्टाफ चित्रलेखा वर्मा,अनुराग सिंह, लितेश शर्मा,कन्हैया पाल का भी सहयोग रहता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी महिस्वर ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर रजत बंसल के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही आशा जताई है कि उनके मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर प्रगति होती रहेगी। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल भाटापारा में अब सोनोग्राफी की भी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

2 news 3 1

Share Article

Other Articles

ffff e1682997587183
Previous

Raipur : राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन म सीएम ह करीन घोसना, दुर्घटना मृत्यु म श्रमिक के परिजन मन ल अब सहायता रासि पांच लाख, दिव्यांगता के स्थिति म मिलही अढ़ई लाख के रासि

Next

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Next
May 2, 2023

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Previous
May 2, 2023

Raipur : राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन म सीएम ह करीन घोसना, दुर्घटना मृत्यु म श्रमिक के परिजन मन ल अब सहायता रासि पांच लाख, दिव्यांगता के स्थिति म मिलही अढ़ई लाख के रासि

ffff e1682997587183

Related Posts

dfgfghg 1

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित

Editor Editor
February 19, 2026
dsfgdds 1

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1.58 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन व शुभारंभ

Editor Editor
February 19, 2026
oioiok 1

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्प

Editor Editor
February 19, 2026
gfhghfggf 1

गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

Editor Editor
February 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार