Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1696779634 1dd1d88160f06e3b0ba7 1
खबर छत्तीसगढ़

औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण

Editor Editor
October 9, 2023 2 Mins Read
443 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा बोर्ड कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को परंपरागत रूप से कार्य कर रहे वैद्यों को आज जड़ी-बूटी पीसने के मशीन का वितरण किया गया। इससे सात वन मंडलों धमतरी से 10 वैद्य, कांकेर से 20 वैद्य, कबीरधाम से 10 वैद्य, बिलासपुर से 20 वैद्य, कोरबा से 10 वैद्य, कोण्डागांव से 10 वैद्य तथा कटघोरा से 10 वैद्य कुल 90 वैद्य लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर वैद्यों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए इसे औषधि प्रसंस्करण कार्य में बहुत महत्वपूर्ण बताया और पल्वालाईजर मशीन के प्रदाय में वन विभाग अंतर्गत औषधि पादप बोर्ड की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि पल्वालाईजर मशीन प्राप्त होने से अब औषधि पादपों तथा जड़ी-बूटी को कूटने-पीसने में बहुत आसानी होगी तथा औषधि पाउडर में स्वच्छता एवं गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्राहकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ प्रसंस्करण, विपणन आदि व्यवस्था के तहत अधिक से अधिक लाभ दिलाने निरंतर प्रयास हो रहे हैं।

इस तारतम्य में औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि राज्य के परंपरागत वैद्यों की सुविधा के लिए उन्हें मशीन का वितरण किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव ने बताया कि राज्य में आगे इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। आज पल्वालाईजर मशीन का वितरण बोर्ड के सदस्यों श्री बीरसिंह पद्दा तथा श्री शुक्ला प्रसाद धुर्वे द्वारा किया गया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1696777743 29b9b11aa98c5f9e174e 1
Previous

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह: स्कूली बच्चों की ड्रॉइंग-पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

congress
Next

नवरात्रि के पहले कांग्रेस की पहली लिस्ट, छत्तीसगढ़ में 30 कैंडिडेट्स के नाम आए सामने

Next
congress
October 15, 2023

नवरात्रि के पहले कांग्रेस की पहली लिस्ट, छत्तीसगढ़ में 30 कैंडिडेट्स के नाम आए सामने

Previous
October 9, 2023

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह: स्कूली बच्चों की ड्रॉइंग-पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

1696777743 29b9b11aa98c5f9e174e 1

Related Posts

xdfvg 1

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

Editor Editor
February 16, 2026
fdghbdf

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता –मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 16, 2026
ghh

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

Editor Editor
February 16, 2026
ghjg

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Editor Editor
February 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार