Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 13 2
खबर छत्तीसगढ़

रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया जोशिला स्वागत, किसानों ने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

Editor Editor
December 28, 2023 2 Mins Read
321 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए आज छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब साय रायगढ़ पहुंचे। रोड शो रायगढ़ के कबीर चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। मुख्यमंत्री खुली जीप में अपने मंत्रीमण्डल के सहयोगी और रायगढ़ शहर के नवनिर्वाचित विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के साथ हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर छतों से जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही थी। काफिला कहां से शुरू हुआ और कहां पर खत्म हुआ, इसका आकलन करना भी कठिन था।
मुख्यमंत्री श्री साय का रोड शो रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक के बीच जहां-जहां से गुजरा, रायगढ़ की जनता ने अपने मुखिया को अपार स्नेह और सम्मान दिया। रायगढ़ की जनता स्व-स्फूर्त भाव से उनके स्वागत के लिए सड़क पर उतरी। रोड शो के दौरान ऐसा लगा मानों फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और चारों ओर स्वागत और अभिनंदन के नारे गूंजते रहेे। जगह-जगह लोक नर्तक दलों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति से पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिख रहा था।

पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ के किसानों में भी धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में किए गए वायदों, धान का दो वर्षाें का बकाया बोनस के भुगतान और समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रूपए देने के किसान हितैषी निर्णय के लिए रायगढ़ जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री साय को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ की जनता के हितों की आवाज उठाते रहे हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Untitled 8 1
Next

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

Next
Untitled 8 1
December 28, 2023

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

Previous
December 28, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

vishnu deo sai

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार