Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 38 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल

Editor Editor
December 28, 2023 2 Mins Read
295 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणोें का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना प्रदेश का मुखिया बना है। लोग अपने विशिष्ट अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित थे। पुष्प वर्षा, फूलों के हार और विजय तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। खुली जीप से उतर कर मुख्यमंत्री बड़ी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात करते रहे। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री के जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक के चिरईटांड पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के बीच ग्रामीणों ने जोशीले नारों और भरपूर ऊर्जा के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता के साथ ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। ग्राम सलिहाटोली पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर अपने लाडले मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कुनकुरी के रोड शो में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोगों का उत्साह देखकर उनसे मिलने गाड़ी से उतरे, लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनकी झलक पाने के लिए महिलाएं और बच्चे घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आ गए। लगातार आतिशबाजी से कुनकुरी में दिवाली जैसा माहौल दिखा। बड़े बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों का स्नेह और सम्मान देखकर मुख्यमंत्री भाव विभोर हो उठे। रोड शो के दौरान लोग हाथों में अपने परिवार के नाम की तख्तियां लिये खड़े थे।

इस मौके पर कुनकुरी के शासकीय बालक मिडिल स्कूल मैदान में अग्रवाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डुओं से तौला गया। लोगों ने जोरदार आतिशबाजी कर अपनी भावनाएं जाहिर की। कुनकुरी नगर पंचायत के डुगडुगिया चौक में महिलाओं ने पुष्प वर्षा के बीच पुष्पहार, आरती कर विजय तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री को देखने बच्चे, बड़ों और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री से मिलने लोगो में खुशी और हर्षाेल्लास का माहौल दिखा। डुगडुगिया में चौक सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। चौक में फाउन्टेन लगाया गया है। क्षेत्र के लाडले मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र आने के खुशी में यहां ग्रामवासियांे द्वारा मेवा, मिष्ठान व लड्डुओं से तुलादान किया गया।

गौरतलब है कि काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अंचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हर सुख-दुख में वे ग्रामीणों के सहभागी रहे। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे अंचलवासियों के बीच लोकप्रिय हैं। अपने मृदुभाषी और आत्मीय व्यवहार के कारण वे सहज ही लोगों के दिलों में बसे हैं। लोगों को उनके साथ संवाद स्थापित करने में अपनेपन की अनुभूति होती है और उनके समक्ष लोग अपनी बात रख पाते हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 12 1
Previous

धमतरी में अब तक 3 लाख 3 हजार 406 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

vishnu deo sai
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 दिसंबर को जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर

Next
vishnu deo sai
December 29, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 दिसंबर को जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर

Previous
December 28, 2023

धमतरी में अब तक 3 लाख 3 हजार 406 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

Untitled 12 1

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार