Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 41 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया

Deeksha Mishra
December 29, 2023 2 Mins Read
276 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित अटल सुशासन समारोह में हजारों की संख्या मंे मौजूद लोगों को भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों को गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ ही देश की एकता को सुदृढ़ करने और भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल सुशासन समारोह का आयोजन जिला प्रशासन जशपुर द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर 110 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर छत्तीसगढ़ में बीते 16 दिसम्बर से जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह यात्रा केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जन भागीदारी के मामले में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। छत्तीसगढ़ में संकल्प यात्रा में जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है, जबकि राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमाएवं जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी कार्ड से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। संकल्प यात्रा के दौरान गांव-गांव में हेल्थ कैम्प आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाएं दी जा रही है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य के 2 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। जिसमें 14 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं, जिसमंे महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना मंे अधिक है। संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले हेल्थ कैम्प के माध्यम से लगभग 4 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के साथ ही टीबी और सिकल सेल बीमारी के परीक्षण के लिए 3 लाख 15 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 40
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत

Untitled 42 1
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल

Next
Untitled 42 1
December 29, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल

Previous
December 29, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत

Untitled 40

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

Bijli cut

88 बकायादारों के काटे गए कनेक्शन, अवैध उपयोग पर होगी एफआईआर

www.jayjohar.com
December 6, 2025
Mrinal

ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी

www.jayjohar.com
December 6, 2025
Solar Gram

रायगढ़ का एक ग्राम बनेगा ‘सोलर मॉडल विलेज’

www.jayjohar.com
December 6, 2025
Niharika

एकलव्य आदर्श की छात्रा बनी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता

www.jayjohar.com
December 6, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार