Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 44 1
खबर छत्तीसगढ़

आर.डी.ए. के एलआईजी फ्लैट्स, आवासीय-व्यावसायिक भूखंडों की लोगों में भारी मांग

Editor Editor
December 30, 2023 2 Mins Read
467 Views
0 Comments

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ फेस-2 एवं डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर, रांवाभाठा में उपलब्ध आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स जैसी संपत्तियों की लोगों के बीच भारी मांग है। इन सभी योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय के लिए शुक्रवार 28 दिसंबर 2023 तक निविदा बुलाई गई थी। जिसमें कुल 177 प्राप्त निविदा में 97 निविदा सफल हुई हैं। सभी सफल 97 निविदा द्वारा कुल 18.66 करोड़ रूपये की राशि आर.डी.ए. को प्राप्त हुई है।

इन्द्रप्रस्थ फेस-2 में एलआईजी फ्लैट्स हेतु 97 निविदा प्राप्त हुई, जिसमें से 36 निविदा सफल हुई, जिससे 4.57 करोड़ रूपये आर.डी.ए. को प्राप्त हुआ है। इसी तरह कौशल्या माता विहार में एलआईजी फ्लैट्स हेतु प्राप्त 63 निविदा में 47 निविदा सफल हुई, जिससे 7.08 करोड़ रूपये प्राप्त हुए। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-10 स्थित एलआईजी 3 बीएचके फ्लैट्स (LIG 3BHK) फ्लैट्स की आफसेट दर 13.91 लाख रूपये है, जो कि निविदा में 19.07 लाख रूपये में बिका।
रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू द्वारा जानकारी दी गई है कि आर.डी.ए. की विभिन्न योजनाओं के शेष बचे आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय हेतु हर माह के दूसरे एवं चौथे शुक्रवार को फिर से निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा द्वारा आफसेट दर से अधिक दर पर आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा फ्लैट्स का विक्रय किया जाता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण की विक्रय की जाने वाली सभी संपत्तियों के लिए कोई भी एजेंट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई है। संपत्तियों की जानकरी हेतु कार्यायल रायपुर विकास प्राधिकरण की मार्केटिंग शाखा में संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

image
Previous

11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई, इस साल बुआई का लक्ष्य 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर

Untitled 53
Next

विभाग आबंटन के पश्चात मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Next
Untitled 53
December 31, 2023

विभाग आबंटन के पश्चात मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Previous
December 30, 2023

11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई, इस साल बुआई का लक्ष्य 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर

image

Related Posts

youth parliament 1

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को दंतेवाड़ा में

Editor Editor
February 25, 2026
kabirdham 1

हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली

Editor Editor
February 25, 2026
bilaspur 1

बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ

Editor Editor
February 25, 2026
arun sao 1

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

Editor Editor
February 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार