Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 28 2
खबर छत्तीसगढ़

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: केंद्रीय मंत्री गिरिराज

Editor Editor
January 14, 2024 2 Mins Read
343 Views
0 Comments

रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोरबा जिले के ग्राम ढोंगदरहा एवं कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम रंजना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में आयोजित गतिविधियां देखी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

शिविर में स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड, केसीसी, महिला बाल विकास, कृषि, खाद्य, आधार सेवा केंद्र, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, भारत सरकार पंचायती राज के अतिरिक्त सचिव श्री सी. एस. कुमार, निदेशक मनरेगा नई दिल्ली श्री धर्मवीर झा, कलेक्टर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सिंह सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी व माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण भी किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

शिविर में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। जिससे देश के गरीब, महिला, किसान एवं युवा वर्ग शक्तिशाली एवं समृद्ध बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को आवास, पानी, बिजली, शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य लाभ सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस हेतु प्रधानमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पीएम आवास योजना से कमजोर वर्ग के लोगों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुआं रहित स्वच्छ ईंधन प्रदान किए जा रहे है। पीएम मातृत्व वंदना योजना से माताओं को पोषण हेतु सहयोग राशि प्रदान किया जा रहा है। आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान से जुड़ी दीदियों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास सहित जनधन खाता के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में जा रही है। गिरिराज ने कहा कि कोरोना जैसे भीषण महामारी के समय भी समाज के अमीर व गरीब हर वर्ग को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 27 4
Previous

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Untitled 29 1
Next

बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Next
Untitled 29 1
January 14, 2024

बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Previous
January 14, 2024

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Untitled 27 4

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार