Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 22 3
खबर छत्तीसगढ़

अच्छी शिक्षा ही उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की बुनियाद: मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
January 28, 2024 2 Mins Read
316 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शिक्षा से ही परिवार समाज और उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। यह कार्य हमारे शिक्षक करते हैं इसलिए उन्हें गुरू का दर्जा दिया गया है। हम सबको मिलकर शिक्षा के स्तर को उन्नत करना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज शाम राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी के सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए नई शिक्षा नीति लाए है। नई शिक्षा नीति से बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के साथ ही शिक्षकों को उनका अधिकार और सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के संयुक्त राष्ट्र के सभा में दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने भाषण में अपने देश के लिए कुछ नहीं मांगा, बल्कि उन्होंने सभी देशों को योग को नियमित जीवन में अपनाने की अपील कर भारत का विश्व गुरू बनने की दिशा में एक पहल की है। उन्होंने कहा कि वे अशासकीय स्कूलो की समस्याओं से अवगत हैं, उन्होंने स्वयं अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई की है। उन्होंनें कहा कि अनुदान प्राप्त शिक्षकों के सभी मांगों को विधिसम्मत पूरा किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुदान प्राप्त शिक्षकों कहा कि किसी के साथ भेद-भाव नही होंगा सबकों सबका अधिकार मिलेगा। उन्होेंने शिक्षकों की मांग पर आगामी तीन माह में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में आगामी सत्र से पहला परेड योग व नैतिक शिक्षा और अंतिम क्लास खेल का होगा। उन्होंने शिक्षकों से बेहतर शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधीय एवं पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज सेवी रामप्रताप सिंह, संगठन के अध्यक्ष श्री संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर के अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 21 2
Previous

शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति संभव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 23 2
Next

जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा

Next
Untitled 23 2
January 28, 2024

जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा

Previous
January 28, 2024

शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति संभव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 21 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 15 at 8.03.29 PM

समाज कल्याण के मजबूत ढाल: जशपुर मा 82 हजार ले जादा हितग्राही मन तक पहुँचत हे योजना मन

Editor Editor
April 15, 2026
white border export 2026 04 15T18 09 26 WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.59.48 PM 1

कटे होंठ ले टूटे हिम्मत तक… एक ऑपरेशन अउ बदल गे जिनगी

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.56.45 PM

दसक मन के अंधियार ले उजियारा मा आइस गारपा, नियद नेल्लानार योजना ले पहिली बार घर-घर पहुँचे बिजली

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.43.31 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी के सबले महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के पक्का इरादा अउ साहसी फैसला ले पूरा होही महिला मन के सपना : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
April 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार