Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 10 3
खबर छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने की घोषणा,जेएन पाण्डेय स्कूल के नवीनीकरण के लिए मिलेगी 5 करोड़ रुपए की राशि

Editor Editor
January 30, 2024 2 Mins Read
299 Views
0 Comments

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज प्रो जे एन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है ऐसे में बच्चों को पहले से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के अलावा खेल-कूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों को ध्यान देना चाहिए, जिससे उनका व्यक्तित्व और निखर सके। उनके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास हो सके।

अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है ऐसे में बच्चों में इन्नोवेटिव और क्रिएटिव सोच सोच पैदा करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। समय की जरूरत के अनुसार शिक्षकों को हर समय अपडेट रहना चाहिए। कार्यक्रम में आईजी, सीआईडी डॉ संजीव शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री तपेश कुमार झा, प्राचार्य मोहनराव सावंत, विद्यार्थी, परिजन, शिक्षक और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थियों से अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस स्कूल के भूतपूर्व छात्रों में चार मुख्यमंत्री के साथ ही हजारों आईएएस, आईपीएस, न्यायधीश रह चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की याद ताजा की। उन्होंने बताया कि जब वे इस स्कूल के विद्यार्थी थे तब वे बड़े शरारती थे और शिक्षकों को उपनाम देते थे। जब एक शिक्षक ने एक बच्चे को ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर फेल कर दिया था तब उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन किया और यही से उनका राजनीतिक सफर की शुरूआत हुई।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 9 2
Previous

छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के तहत 211 स्कूल संचालित

Untitled 17 3
Next

पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next
Untitled 17 3
January 31, 2024

पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Previous
January 30, 2024

छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के तहत 211 स्कूल संचालित

Untitled 9 2

Related Posts

Budget 2026

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026
wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार