Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 12 1
खबर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एम.डी. डॉ. जगदीश सोनकर ने मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की

Editor Editor
March 3, 2024 2 Mins Read
367 Views
0 Comments

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ.जगदीश सोनकर ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक डॉ सुरेंद्र पामभोई, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों से आए जिला कार्यक्रम प्रबंधक,लेखा प्रबंधक एवं जिला डेटा प्रबंधक की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और मिशन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

मिशन संचालक डॉ.सोनकर ने बैठक में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति खासकर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुहों तक पहुंचाए जाने की बात कही। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा। डॉ सोनकर ने एनएचएम के तहत हो रही भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच, उपचार और दवाईयों की उपलब्धता पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। उन्होंने पी.एम.जनमन कार्यक्रम के तहत पी.वी.टी.जी. समुहों के समस्त लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने एवं एल.एल.आई.एन.(मच्छरदानी) के वितरण, टी.बी. नोटिफिकेशन एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं कार्ड वितरण को विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ने सभी जिलों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिशन के तहत दिए गए बज़ट को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने को कहा ।

डॉ सोनकर ने बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम,शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स) द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव, बाल स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, सिकलसेल कार्यक्रम स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे सभी अधिकारी कर्मचारी की सराहना भी की।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 9
Previous

12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next

रविवार को भी खुला रहेगा बैंक, कलेक्टर मलिक ने बैंक प्रबंधकों को दिए निर्देश

Next
March 3, 2024

रविवार को भी खुला रहेगा बैंक, कलेक्टर मलिक ने बैंक प्रबंधकों को दिए निर्देश

Previous
March 3, 2024

12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 9

Related Posts

kabirdham 1

हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली

Editor Editor
February 25, 2026
bilaspur 1

बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ

Editor Editor
February 25, 2026
arun sao 1

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

Editor Editor
February 25, 2026
dhamtari 1

अटल वयो अभ्युदय योजना: बेहतर दृष्टि के साथ नई उम्मीद की शुरुआत

Editor Editor
February 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार