Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 7 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने हरदिहा साहू समाज के आदर्श विवाह में नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

Editor Editor
March 3, 2024 2 Mins Read
476 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के ग्राम कांदुल में आयोजित हरदिहा साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नव दंपत्तियों को शुभाशीष दिया और उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरदिहा साहू समाज को आबंटित 5 एकड़ की भूमि का पट्टा प्रदान किया और आबंटित भूमि के बाउंड्री वॉल के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने आदर्श विवाह में शामिल में 97 नव दंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सहायता राशि का चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भक्त माता का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने रायगढ़ जिले के कुसुम नारा में वर्षों से तपस्या कर रहे संत सत्यनारायण बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी साहू समाज से आते हैं। उनका मेरे जीवन में बड़ा प्रभाव रहा है। संत सत्यनारायण बाबा का आर्शीवाद से मेरे राजनैतिक और समाजिक जीवन में सफलता मिलती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में संत का कोई समाज नहीं होता, संत सभी के होते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरदिहा साहू समाज ने हर एक परिवार को अपने बच्चों की शादी सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से करने की एक प्रशंसनीय पहल की है। उन्होंने साहू समाज की इस पहल को निर्भीक निर्णय बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के माता-पिता को अपने बेटियों के शादी की चिंता सदैव बनी रहती थी। बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने या संपत्ति बेचने तक की नौबत आ जाती थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तत्कालीन सरकार ने इस पीड़ा को समझा और उसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई, जिसका लाभ आज तक उन गरीब परिवार की बेटियों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नई सरकार के शपथ ग्रहण उपरांत प्रदेश वासियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 18 लाख पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय, किसानों को दो वर्षो के बकाया धान के बोनस की राशि प्रदान करना, 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को 1000 रूपए प्रति माह दिए जाने के निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीगढ़ में मोदी की गारंटी को हर हाल में हम पूरा करेंगें।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू और पूर्व विधायकनंदकुमार साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आज हुए हरदिहा साहू समाज के आदर्श सामूहिक विवाह में 97 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन नव दंपतियों में से पात्र 73 दंपत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 21-21 हजार रुपए की सहायता राशि और 32 प्रकार की सामग्रियां उपहार स्वरूप दी गई।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 9
Previous

मुख्यमंत्री साय भिलाई में 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

Untitled 8 1
Next

एक सप्ताह में जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए का टैक्स कराया जमा, अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश

Next
Untitled 8 1
March 3, 2024

एक सप्ताह में जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए का टैक्स कराया जमा, अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश

Previous
March 3, 2024

मुख्यमंत्री साय भिलाई में 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

Untitled 9

Related Posts

1777806845 426a06b20961c4f285cc

रायगढ़ मा पहाड़ मंदिर समिति के बैठक मा शामिल होइन वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 03 at 5.59.41 PM

सरगुजा जिला के ग्राम सिलमा मा अचानक उतरिस मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीकॉप्टर

Editor Editor
May 3, 2026
Minister Kedar Kashyap

चिल्फी अउ सरोधा दादर के प्राकृतिक सुंदरता ला देख के गदगद होइन वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
May 3, 2026
1777806051 9d0bb58176a0b75b29fc

रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी अउ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ह करिन पूजा-अर्चना

Editor Editor
May 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार