Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1713361513 3a73d38a209195eae93a copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

जिले में पलायन करने वाले श्रमिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप अंतर्गत निकाली गई अनोखी तरकीब

Editor Editor
April 18, 2024 2 Mins Read
399 Views
0 Comments



राजनांदगांव।  जिले में पलायन करने वाले श्रमिक परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप अंतर्गत अनोखी तरकीब निकाली गई है। पलायन करने वाले परिवारों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 26 अप्रैल मतदान दिवस के दिन वापस घर आकर मतदान करने की गुजारिश की जा रही है। बीएलओ द्वारा मतदान पर्ची घर-घर जाकर दिया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान पलायन करने वाले ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया है। स्नेह एवं अपनत्व के महौल में बीएलओ न केवल घर का हाल चाल पूछ रहीं हंै, बल्कि 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए आमंत्रित कर रहीं हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वीप अंतर्गत मतदान जागरूकता के लिए विविध आयोजन किए जा रहे हैं तथा व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुरूचि सिंह के निर्देशन में मतदान जागरूकता के लिए स्वीप टीम द्वारा ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य किया जा रहा है। 
    

जिले में पलायन करने वाले श्रमिक परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु अनोखी तरकीब के अंतर्गत वीडियो कॉलिंग करते हुए मतदान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें प्रत्यक्ष रूप से फोन करने का असर यह रहा है कि उनमें यह भावना जागृत हुई है कि वोट की कीमत है और हमें अपने अमूल्य वोट का प्रयोग करने अपने गांव-घर जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत करते हुए बीएलओ ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बेंदरकट्टा निवासी श्रीमती गैंदीबाई निषाद को फोन लगाकर कहा कि पलायन म गे हो कमाये खाये बर, त लोकसभा चुनाव म वोट दे बर 26 अप्रैल के आ जाहू। दुनो झन पति-पत्नी साथ म आहू। पर्ची ला घर म काकी मन ला दे दे हो। आज बात हो गिस घर के अउ चुनाव के। श्रीमती गंैदीबाई निषाद ने 26 अप्रैल को मतदान के लिए गांव आने की सहमति दी। बीएलओ ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बम्हनीभांठा के श्री धर्मेन्द्र यादव को आग्रह करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव हे। 26 तारीख के मतदान हे, तै ह 24 तारीख के गाड़ी म बइठ जाबे, बहु मन ला साथ म लाबे। बीएलओ ने इसी तरह ग्राम बम्हनीभांठा के श्री कैलाश को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कहा कि कइसे हस। 26 तारीख के मतदान करे बर आना हे बाबू। फिर चले जाहू। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा, छुरिया विकासखंड के ग्राम, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बगई, रेंगाकठेरा, रीवागहन, पेंडरापानी, खुज्जी, जंतर, मोहड़, अर्जुनी, कोनारी, आसरा, रामपुर, भरेठा नवागांव, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रवेली, अंजोरा सहित विभिन्न ग्रामों में बीएलओ द्वारा सक्रियतापूर्वक वीडियो कॉलिंग किया जा रहा है। वहीं विवाह वाले घर में मतदाता शपथ दिलाई जा रही है।     

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

BJP 1 1024x576 copy 1280x720
Previous

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई नेत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

image 2024 04 18T195540.081 1024x576 1 780x470 copy 1280x720
Next

कांग्रेस को लगा झटका, 700 से अधिक लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

Next
image 2024 04 18T195540.081 1024x576 1 780x470 copy 1280x720
April 18, 2024

कांग्रेस को लगा झटका, 700 से अधिक लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

Previous
April 18, 2024

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई नेत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

BJP 1 1024x576 copy 1280x720

Related Posts

1779623597 00683223f50c20c50b48

जनजातीय गरिमा उत्सव : सारंगढ़ मा जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित

Editor Editor
May 24, 2026
1779637233 6d2337d31c026fadf6e9 1

कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के 90 लइका मन ह कतकोन अनुसंधान संस्थान मन के करिन शैक्षणिक भ्रमण

Editor Editor
May 24, 2026
1779637434 ddb1d6ecf83cf858a6f5 1

हाइवे मा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ह करिन नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा के अचकचा निरीक्षण

Editor Editor
May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 8.30.49 PM

लाल किला मैदान ले गूंजिस जनजातीय गौरव के स्वर

Editor Editor
May 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार