Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 3
खबर छत्तीसगढ़

आमजनों को निर्वाचन में भाग लेने के लिए प्रेरित कर शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ

Editor Editor
May 5, 2024 One Min Read
327 Views
0 Comments

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में खाद्य विभाग द्वारा कोरबा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 15 के निवासियों को लोकसभा चुनाव के लिए 07 मई को होने वाले मतदान का न्यौता देकर सभी को अनिवार्य मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आमजनों को मतदान की महत्ता की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान करना आपका मौलिक अधिकार है, इसे नैतिक कर्तव्य समझकर निर्वहन करें। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस हेतु आप सभी मतदान कर अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान से हम अपने साथ साथ अपने क्षेत्र के विकास का भविष्य तय करते है। आपका वोट बहुमूल्य है इसका उपयोग निष्पक्ष मतदान कर योग्य उम्मीदवार के चयन में कीजिए। साथ ही कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नही रहे इसलिए अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया एवं उपस्थित सभी लोगों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 3 copy
Previous

56 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाएं संपन्न कराएंगी मतदान

1715064248 2d49e935e9b4270ac2e7 copy 1280x720
Next

लोकसभा निर्वाचन 2024 : राज्यपाल हरिचंदन ने किया मतदान

Next
1715064248 2d49e935e9b4270ac2e7 copy 1280x720
May 7, 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 : राज्यपाल हरिचंदन ने किया मतदान

Previous
May 4, 2024

56 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाएं संपन्न कराएंगी मतदान

Untitled 3 copy

Related Posts

1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026
1775663378 2d3e772426fa92bc420d

कृषि महाविद्यालय, रायपुर म उज़्बेकिस्तान यात्रा म आधारित

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार