Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Naxalite surrendered
खबर छत्तीसगढ़

गरियाबंद में सक्रिय महिला नक्सलियों समेत 3 माओवादियों ने किया सरेंडर

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 10, 2025 One Min Read
254 Views
0 Comments

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सक्रिय तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह घटना लंबे समय बाद हुई है, जब नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु, दो महिला नक्सली मंजुला उर्फ लखमी और सुनीता उर्फ जूमकी शामिल हैं। इनके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम था। 

इस मौके पर एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा और सीआरपीएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में यह समर्पण हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। दिलीप ने बताया कि भालू डिगी की मुठभेड़ के बाद से नक्सलियों में दहशत है। बड़े नेता भले ही आत्मसमर्पण न करें, लेकिन छोटे नक्सली घबराए हुए हैं।

सुरक्षा बलों के सर्चिंग ऑपरेशन से दबाव बढ़ने के बाद वह लगातार भागते फिर रहे थे। उन्हें खाने-पीने की भी परेशानी हो रही थी। दिलीप ने यह भी बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस ने उनका इलाज किया। गौरतलब है कि 20 जनवरी को भालू डिगी मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें बड़े नेता जैसे सीसी सदस्य चलपती और डिविजन कमांडर सत्यम गावड़े भी शामिल थे। इसके बाद से जिले में नक्सलियों का मनोबल टूटा है, और अब वे आत्मसमर्पण करने लगे हैं। अब आत्मसमर्पित नक्सली विकासशील छत्तीसगढ़ की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsstate news

Share Article

Other Articles

BJP will take action against rebel leaders
Previous

मुफ्त की रेवड़ियां चुनाव में अब नहीं देगी बीजेपी, असम चुनाव से वैकल्पिक मॉडल लागू

BJP will take action against rebel leaders
Next

BJP ने नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर करने का लिया निर्णय, विवाद की वजह बनी बगावत

Next
BJP will take action against rebel leaders
March 10, 2025

BJP ने नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर करने का लिया निर्णय, विवाद की वजह बनी बगावत

Previous
March 9, 2025

मुफ्त की रेवड़ियां चुनाव में अब नहीं देगी बीजेपी, असम चुनाव से वैकल्पिक मॉडल लागू

BJP will take action against rebel leaders

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

1781450214 19b658da377079c12a7b

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत चौधरी बने ऊर्जादाता

Editor Editor
June 14, 2026
Bastariya Battalion

 विश्व रक्तदान दिवस पर बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल

Editor Editor
June 14, 2026
1781453374 abd2c4aec153606244b2

 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को मिली सफलता

Editor Editor
June 14, 2026
WhatsApp Image 2026 06 14 at 10.53.48 PM

बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार