Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm aavaas yojna
खबर छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना में गड़बड़झाला: किसी ने की शादी, किसी ने खरीदी बाइक, मकान रह गया अधूरा; अब रिकवरी की तैयारी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 25, 2025 2 Mins Read
330 Views
0 Comments

बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य गरीबों को सिर पर छत देना है, लेकिन बिलासपुर जिले में इस योजना के साथ खुद हितग्राहियों ने ही बड़ा खेल कर डाला है।

वर्ष 2016 से 2023 के बीच जिले में कुल 59,523 पीएम आवास स्वीकृत हुए, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी 3,600 मकान अब तक अधूरे हैं। जिला पंचायत द्वारा कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे में खुलासा हुआ कि कई लाभार्थियों ने योजना की राशि से मकान बनाने की बजाय शादी-ब्याह, बाइक खरीद जैसे गैरजरूरी कामों में पैसा खर्च कर दिया।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हितग्राहियों ने मकान बनवाने के लिए मिली राशि पूरी तरह शादी में खर्च कर दी, तो कुछ ने उससे बाइक खरीद ली। वहीं, कुछ ने निर्माण तो शुरू किया लेकिन तय मापदंडों की अनदेखी कर अधिक जमीन पर मकान बनाना शुरू कर दिया, जिससे बजट बढ़ गया और मकान अधूरा ही रह गया। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि कुछ लाभार्थी पैसा लेने के बाद दूसरे राज्यों में पलायन कर गए। वहीं, कुछ परिवार ऐसे हैं जो निर्माण कार्य पूरा करना चाहते हैं, लेकिन कानूनी पेच, जैसे लाभार्थी की मृत्यु और नामिनी तय न होने के कारण अगली किश्त नहीं मिल पा रही।

इस लापरवाही को देखते हुए जिला पंचायत अब सक्रिय हो गई है। पंचायत की टीमों ने ऐसे लाभार्थियों से सीधे संपर्क शुरू कर दिया है। जो मकान बनाना चाहते हैं उन्हें तकनीकी मदद देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, जिन्होंने जानबूझकर योजना की राशि का दुरुपयोग किया, उनके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहों की मदद से हितग्राहियों को समझाइश दी जा रही है। अगर वे नहीं माने तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सरकार अब इस योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए सख्त रुख अपना रही है।

Share Article

Other Articles

high court
Previous

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने EWS आरक्षण मामले में शासन से मांगा जवाब, चार हफ्ते में दाखिल करना होगा हलफनामा

Next

पीएम मोदी के सामने सीएम साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन: 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Next
May 25, 2025

पीएम मोदी के सामने सीएम साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन: 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Previous
May 25, 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने EWS आरक्षण मामले में शासन से मांगा जवाब, चार हफ्ते में दाखिल करना होगा हलफनामा

high court

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 16 at 11.12.26 PM

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के 6 सदस्यीय टीम पहुँची छत्तीसगढ़, आवासीय योजना अउ काम-काज के रद्दा के करही अध्ययन

Editor Editor
April 16, 2026
dfwf

डबरी, मछरी पालन अउ बहुफसली खेती ले बदली तकदीर—सगनू बनिन गांव के प्रेरणास्रोत

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.26.23 PM

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ह करिन वेदांता पावर प्लांट के घटना स्थल के निरीक्षण

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.48.18 PM

छत्तीसगढ़ मा जनगणना 2027 के तहत ‘स्व-गणना’ के सुरूआत: अब मनखे मन खुद भर सकिही अपन जानकारी

Editor Editor
April 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार