Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 27T172504.462 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कनकबीरा में चौपाल लगाकर सुशासन तिहार के कार्यों की दी जानकारी, मौसम खराब होने से सड़क मार्ग से रायगढ़ हुए रवाना

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 27, 2025 2 Mins Read
173 Views
0 Comments

सारंगगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने औचक दौरा किया और सुशासन तिहार के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर कनकबीरा में उतरा, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से रायगढ़ रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने प्री-मैट्रिक छात्रावास परिसर के पास गुलमोहर पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे क्षेत्रवासियों से मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना से 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति बोरा 5500 रुपये देने का निर्णय लिया है और मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को पुनः प्रारंभ कर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत से गांवों में बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल करने और पीएससी घोटाले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानकारी भी दी।

उन्होंने ग्रामीणों को धान के अलावा अन्य लाभकारी फसलें लेने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरगीखोल नाला पर पुलिया, कन्या छात्रावास, पंचायत भवन और मंगल भवन की घोषणा की। उन्होंने पूर्व विधायक शमशेर सिंह को सम्मानपूर्वक पास बिठाया और 85 वर्षीय भागीरथी साहू को अपना साफा पहनाकर सम्मानित किया। चौपाल के बाद मुख्यमंत्री ने दुर्गा मंदिर में दर्शन किए और फिर सड़क मार्ग से रायगढ़ रवाना हो गए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 27T200628.249 780x470 1
Previous

छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम: 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण

vishnu
Next

PM मोदी ने साझा किया बस्तर की बदलाव यात्रा पर सीएम साय का लेख

Next
vishnu
May 27, 2025

PM मोदी ने साझा किया बस्तर की बदलाव यात्रा पर सीएम साय का लेख

Previous
May 27, 2025

छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम: 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण

image 2025 05 27T200628.249 780x470 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 16 at 4.40.26 PM

मनरेगा ले पनारी नाला के जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीण मन ला मिलिस पेयजल अऊ सिंचाई के लाभ

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 6.16.14 PM

युवा मन के उज्जल भविष्य बर सरकार ह पूरी तरह तइयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 5.55.42 PM

वेदांता पावर प्लांट हादसा ऊपर उद्योग मंत्री ह जताइस गहरा सोक

Editor Editor
April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 5.54.23 PM

सिलगेर के माड़वी कोसा ह अपन हाथ ले बनाईस अपन घर, मुख्यमंत्री ह सउंपीस खुसी के चाबी

Editor Editor
April 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार