Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 27T200628.249 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम: 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 27, 2025 2 Mins Read
132 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षा संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक मजबूत पहल की गई है। इसमें ई-संवर्ग की 5,849 और टी-संवर्ग की 4,614 शालाएं शामिल हैं। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था अधिक समावेशी, प्रभावशाली और निरंतर होगी। यह निर्णय न केवल शिक्षकों के उचित वितरण को सुनिश्चित करेगा बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सतत अवसर भी प्रदान करेगा। एकीकृत विद्यालय परिसरों में विभिन्न स्तरों की शिक्षा उपलब्ध होने से ड्रॉपआउट की दर घटेगी और छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि एक ही परिसर में संचालित 10,297 विद्यालयों को समायोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में 1 किलोमीटर और शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर के भीतर स्थित 166 विद्यालयों का भी युक्तियुक्तकरण किया गया है। इससे शिक्षकों की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जो अब शिक्षकविहीन या एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में सेवा दे सकेंगे।

इस निर्णय से शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग, अधोसंरचना का विकास और स्थापना व्यय में कमी संभव होगी। एकीकृत परिसर में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल सुविधाओं का साझा उपयोग संभव होगा, जिससे शिक्षा अधिक समृद्ध और व्यावहारिक बन सकेगी। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और स्थायी शिक्षा व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 27T200455.589 780x470 1
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ को दी 330 करोड़ रुपए की विकास सौगात

image 2025 05 27T172504.462 780x470 1
Next

मुख्यमंत्री साय ने कनकबीरा में चौपाल लगाकर सुशासन तिहार के कार्यों की दी जानकारी, मौसम खराब होने से सड़क मार्ग से रायगढ़ हुए रवाना

Next
image 2025 05 27T172504.462 780x470 1
May 27, 2025

मुख्यमंत्री साय ने कनकबीरा में चौपाल लगाकर सुशासन तिहार के कार्यों की दी जानकारी, मौसम खराब होने से सड़क मार्ग से रायगढ़ हुए रवाना

Previous
May 27, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ को दी 330 करोड़ रुपए की विकास सौगात

image 2025 05 27T200455.589 780x470 1

Related Posts

white border export 2026 05 09T13 11 49 WhatsApp Image 2026 05 09 at 6.35.28 PM 1

सफलता के कहानी :बिना केमिकल, बंपर मुनाफा: डोलनारायण के जैविक मिरचा ह बजार मं मचाइस धूम

Editor Editor
May 9, 2026
1778310782 0dcc3903490c5be1918d

सुशासन तिहार ले मिलत हे मुस्कान, सरकार रखत हे जरूरतमंद के धियान

Editor Editor
May 9, 2026
1777979193 bd33558ef5ffd3d1c81e

सुशासन तिहार 2026: 16 मई के जामटोली अउ कुनकुरी मं लगही जनसमस्या निवारण शिविर

Editor Editor
May 9, 2026
1778314649 36eb44a283f9678d5550

सुशासन तिहार: औरदा मं साकार होइस सपना के आशियाना, हितग्राही मन ला मिलिस पक्का मकान के चाबी

Editor Editor
May 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार