Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bjp 1
राजनीति

प्रोफेशनल मीट में बोले भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 17, 2025 6 Mins Read
197 Views
0 Comments

कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं: शिवप्रकाश

रायपुर/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि देश में पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। जब किसी व्यक्ति समाज या देश के समक्ष कोई लक्ष्य रखा जाता है और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह व्यक्ति, वह समाज और वह राष्ट्र प्रयास करता है। विकसित भारत का जो लक्ष्य है, यह सन् 2047 तक देश को विकसित करने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार उसी लक्ष्य के लिए कार्य कर रही है और इसके लिए देश के 140 करोड़ लोगों को जगा रही है। श्री शिवप्रकाश ने मंगलवार को बिलासपुर में “संकल्प से सिद्धि : 11 साल बेमिसाल” अभियान की कड़ी में आहूत प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको विकसित भारत के लक्ष्य को आगे रखकर बढ़ना है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देशभर के यूनिवर्सिटी से छात्रों से विकसित भारत के लिए सुझाव भी मांगे गए थे और 10 लाख से अधिक छात्रों ने अपने सुझाव भी दिए। भारत देश भी सब प्रकार के सामर्थ्य लिए विकसित भारत बन सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर विभाग के सचिवों को भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। भारत में गरीबी दूर करने के लिए सरकार लगातार कार्यक्रम कर रही है। गरीबी हटाने का नारा पहले भी देश में दिया गया, लेकिन वह नारा सिर्फ वोट बैंक पाने के लिए तत्कालीन सरकार ने दिया था। गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन गरीबों को ही हटा दिया गया। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय की भावना से कार्य किया और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहे उनके लिए ही अंत्योदय का नारा दिया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसके लिए मानक तय किया कि कितने घरों में शौचालय नहीं है, कितने घरों में गैस नहीं है, कितने लोगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है? एक मानक तय करके कार्य कर रहे हैं। देश के बिजलीविहीन गांव में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने यह बताया कि भारत देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। रोटी कपड़ा मकान और दवाई हर लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए। आज महिलाएं भी मोदी सरकार के विकसित भारत अभियान में अपना सहयोग दे रही हैं। आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में यशस्वी नाम की महिला भी अपनी सेवा दे रही है। राष्ट्रपति की एडीसी में महिला सुरक्षाकर्मी शामिल है। आज महिलाएं फाइटर जेट भी उड़ा रही है, राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी लगी हुई है और गणतंत्र दिवस के परेड में भी महिलाएं शामिल हो रही हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा मैं 33% आरक्षण के साथ अपनी सहभागिता देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देश में करोड़ों किसान भी हैं। उनको समृद्ध और कुशल बनाने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। आज सभी प्रकार की लेन-देन सीधे खातों में हो रहे हैं। इससे कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। किसानों के खातों में 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने का काम मोदी सरकार कर रही है। आज देश में फोरलेन सिक्स लेन सड़कें भी तेजी से बन रही हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दुनिया आज भारत को देख रही है। इन 11 वर्षों में हम सब देश को बदलते हुए देख रहे हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इन 11 वर्षों में आज श्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व की चौथे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। हर क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था । लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है। आज राफेल बनाने का काम भी देश में चल रहा है। यह भारत का रक्षा की दृष्टि में स्वदेशीकरण है। आज चीन की विश्वसनीयता दुनिया में गिरी है और भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। आज दुनियाभर के देश भारत से शस्त्र की मांग कर रहे हैं। आज विकसित भारत का मतलब है- समृद्ध और संपन्न और सुरक्षित भारत। शिक्षा के क्षेत्र में श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू हो रही है। आज मेडिकल की पढ़ाई स्थानीय भाषा में पढ़ सकते हैं। भारत को शक्तिशाली देश बनाना श्री शिवप्रकाश ने आह्वान किया कि भारत को शक्तिशाली देश बनाना है तो एकजुट होकर चलना होगा। कुछ लोग तोड़ने की राजनीति करते हैं, लेकिन हम जोड़ने की राजनीति करते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए हमें कार्य करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सशक्त भारत बनाने की दिशा में काफी कार्य हुए हैं। कांग्रेस शासनकाल में देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा पूरी तरह से चौपट थी। आसपास के छोटे-छोटे देश हमारे देश को ललकारा करते थे। हमारे देश में घुसपैठ होती थी। लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में देश की सेना को सशक्त करने एवं सैन्य शक्ति को बढ़ाने की दिशा में कार्य हुआ है और सशक्त भारत और सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग किया गया। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। पहले सब कुछ विदेश से मंगवाना पड़ता था। पहले हमारा देश कर्ज में डूबा रहता था। देश का सोना वर्ल्ड बैंक में गिरवी रखा था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान वैश्विक मानचित्र पर बढ़ा है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत देश पर है। आज देश में ब्रह्मोस से लेकर विभिन्न प्रकार की मिसाइल बनने लगी है। पहले अमेरिका और चीन जैसे देशों से यह आयुध हमें मंगवाना पड़ता था। आज देश की सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है, सेना की ताकत भी बढ़ रही है और सैन्य शक्ति भी बढ़ रही है। देश की सेना ने एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया है कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारने वाला भारत है। पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लिया है और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम देश की सेना ने किया है।

देश की सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे 22हजार भारतीयों को ऑपरेशन गंगा मिशन चलाकर सुरक्षित देश वापस लाने का काम किया। भारतीय नागरिकों के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित आसपास के पड़ोसी देशों के लोग भी भारतीय तिरंगा को अपना सुरक्षा कवच बनाकर देश वापस लौटे। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी इन 11 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश है। भारत के वैज्ञानिकों ने इसके लिए पूरी मेहनत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहे हैं। बस्तर को मार्च 2026 तक नक्सली मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। नक्सलवाद देश के 126 जिलों से सिमटकर अब सिर्फ 6 जिलों में ही रह गया है और आने वाले समय में यह निश्चित रूप से समाप्त होगा।

इस दौरान प्रोफेशनल मीट में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह, पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवव्नी, संकल्प से सिद्धि अभियान के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े सुधीजन उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

governor chhattisgarh
Previous

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – श्री डेका

cold storage
Next

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

Next
cold storage
June 17, 2025

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

Previous
June 17, 2025

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – श्री डेका

governor chhattisgarh

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार