छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: महतारी वंदन योजना में पात्रता तय करने घर-घर सर्वे शुरू
महतारी वंदन योजना: अब घर-घर सर्वे से तय होगी पात्रता, नई महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ने लाखों महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। अब इस योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
घर-घर होगा सर्वे
राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि योजना के हितग्राहियों की वास्तविक पात्रता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम और वार्ड स्तर पर सर्वे दल बनाए जाएंगे।
लाखों महिलाओं को राहत देने वाली योजना में बड़ा अपडेट, अब पात्रता की होगी जांच
सर्वे के दौरान उन महिलाओं की पहचान की जाएगी जिन्हें योजना का लाभ मिलना चाहिए लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं, जो महिलाएं गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे।
स्वालंबी बन रहीं महिलाएं, अब नई पात्र महिलाएं भी जुड़ेंगी महतारी वंदन योजना से
सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन नई पात्र महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जाएगा जिन्हें अब तक योजना से वंचित रहना पड़ा।
महिलाओं की बढ़ी आत्मनिर्भरता
योजना के अंतर्गत हर माह मिलने वाली राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पहुंच रही है। इस आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपने निजी खर्च पूरे करने के साथ ही छोटे स्तर पर व्यापार और स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं।
महिलाओं की बढ़ी आत्मनिर्भरता
योजना के अंतर्गत हर माह मिलने वाली राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पहुंच रही है। इस आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपने निजी खर्च पूरे करने के साथ ही छोटे स्तर पर व्यापार और स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं।