Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2025 10 23 at 1.54.25 PM
नवा छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 23, 2025 2 Mins Read
57 Views
0 Comments

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक वेबसाईटwww.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर भर सकते है। कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 10 से 12 वर्ष के बीच होना चाहिए एवं प्रवेश के समय कक्षा पाचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा नौवीं के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को 13 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा प्रवेश के समय अभ्यर्थी को कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग, रक्षा (सेवारत, सेवानिवृत्त) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए 850 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है, जिसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम वालेट, यूपीआई के माध्यम से आनलाईन करना होगा।
          कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में बालक एवं बालिकाओं के प्रवेश हेतु आयोजित पेन एवं पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पेपर पैटर्न आधारित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 को किया जाएगा। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सर्वप्रथम उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल होना होता है। इसके पश्चात उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होता है। स्वास्थ्य परीक्षण में फिटनेस तथा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची बनती है। केवल अंतिम प्रावीण्य सूची में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का ही सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश होता है। सत्र 2026-27 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में लगभग 80 सीटों (70 बालक एवं 10 बालिका) एवं कक्षा 9वीं में लगभग 20 (18 बालक एवं 02 बालिका) सीटों पर प्रवेश होने की सम्भावना है जो आवश्यकतानुसार घट या बढ़ सकती है ।
         ऑनलाइन फार्म के पंजीयन में केवल अभिभावक का ही ईमेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर भरना होगा। ऑनलाइन फार्म भरते समय अभ्यर्थी के पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, जन्म प्रमाण पत्र के साथ अभ्यर्थी, अभिभावक के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रक्षा कर्मियों के सेवा, पेंशन दस्तावेज़ का स्केन कॉपी होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी के जाति, वर्ग आदि के बारे में सही जानकारी भरना होगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा नही हो। प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society या सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के आधिकारिक वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in से प्राप्त कर सकते है।

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2025 10 23 at 1.46.31 PM
Previous

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 01 परिवार को दी गई 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

WhatsApp Image 2025 10 23 at 2.48.01 PM
Next

हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु

Next
WhatsApp Image 2025 10 23 at 2.48.01 PM
October 23, 2025

हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु

Previous
October 23, 2025

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 01 परिवार को दी गई 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

WhatsApp Image 2025 10 23 at 1.46.31 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 14 at 6.16.45 PM

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ

Editor Editor
March 14, 2026
WhatsApp Image 2026 03 14 at 5.45.12 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ: प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार

Editor Editor
March 14, 2026
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.51.52 PM

राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 14, 2026
1773410074 57df2e2329db5a8b7bd2

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर

www.jayjohar.com
March 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार