Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
krida
नवा छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज, कांकेर जिले को मिली मेजबानी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 6, 2025 2 Mins Read
75 Views
0 Comments

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चार दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ आज नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया गया। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 05 जोन बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर तथा दुर्ग जोन के 280 खिलाड़ी खो-खो (बालक-बालिका, अंडर-19), हैण्डबॉल (बालिका, अंडर-17) और क्रिकेट (बालिका अंडर-17) खेलों की प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक आशाराम नेताम ने खेल प्रतियोगिता के विधिवत् शुभारम्भ की घोषणा की।

अपने उद्बोधन में विधायक नेताम ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि कांकेर जिले को राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। सभी खिलाड़ी खेल को समरसता के साथ खेल भावना के साथ खेलें। उन्होंने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से परस्पर जोड़ने का सतत् प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार कार्रवाई के चलते बस्तर नक्सलमुक्त की ओर सतत् अग्रसर है। विधायक ने सभी खिलाड़ियों से अपील करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को 25वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी पहले ही अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन यहां तक पहुंचे हैं। आज के दौर में खेल को भावी कैरियर के रूप में देखा जा रहा है। श्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समाज, जिला, प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को टीम स्पिरिट के साथ अपने जीवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने भी अपने संबोधन में खेल के माध्यम से अपने जिला व प्रदेश को गौरवान्वित कर अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील उपस्थित खिलाड़ियों से की।

इसके पहले, जिला शिक्षा अधिकारी ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में प्रतिवेदन का वाचन कर जानकारी दी। शुभारम्भ अवसर पर नरहरदेव विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही सभी जोन के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले सहित पार्षदगण एवं नागरिकगण और काफी संख्या में पांचों जोन से पहुंचे खिलाड़ी, मैच रैफरी, कोच एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share Article

Other Articles

dhan kharidi
Previous

जिले में धान खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

sadakm
Next

पक्की सड़कों ने बदली बलरामपुर के ग्रामीण जीवन की तस्वीर

Next
sadakm
November 7, 2025

पक्की सड़कों ने बदली बलरामपुर के ग्रामीण जीवन की तस्वीर

Previous
November 6, 2025

जिले में धान खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

dhan kharidi

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775652376 6ba188aa92542ca9216e 1

बस्तर के पहाड़ी अंचल में डिजिटल क्रांति के नवा अंजोर – संतोष कुमार ह बदल दीस कोलेंग के सूरत

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
Gemini Generated Image vqj68kvqj68kvqj6

भारत म महिला-नेतृत्व विकास: सशक्तिकरण ले नेतृत्व तक

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार