Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
dhamtari 1
खबर छत्तीसगढ़

अटल वयो अभ्युदय योजना: बेहतर दृष्टि के साथ नई उम्मीद की शुरुआत

Editor Editor
February 25, 2026 2 Mins Read
40 Views
0 Comments

धमतरी. छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) का सफल ऑपरेशन कराया गया। सभी हितग्राहियों का निःशुल्क शल्यचिकित्सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से संपन्न हुई। ऑपरेशन के पश्चात सभी हितग्राहियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है तथा उनकी दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
    समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया, परिवहन एवं समन्वय की समुचित व्यवस्था कर चयनित वृद्धजनों को एम्स रायपुर भेजा गया। शल्यक्रिया के बाद चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण एवं नियमित फॉलोअप की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे।
  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी विकासखंडों में विशेष सर्वे अभियान चलाकर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की पहचान सुनिश्चित की जाए। पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ दिलाने के साथ-साथ ऑपरेशन उपरांत देखभाल की भी सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद वृद्धजन उपचार से वंचित न रहे।
   इस पहल से लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें स्पष्ट दृष्टि के साथ दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता महसूस हो रही है। बेहतर दृष्टि मिलने से उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
   ऑपरेशन से लाभान्वित हितग्राहियों में दुजराम साहू (ग्राम बोडरा), केशव यादव (ग्राम डोमा), राम कुमार कुर्रे (ग्राम करेटा), कार्तिक राम देवांगन (ग्राम भटगांव), ईश्वर चंद क्रिस्टी (ग्राम जोधापुर, धमतरी), बिसाखा साहू (ग्राम तरसींवा), नरेश कुमार ध्रुव (ग्राम नगरी, वार्ड 06), नंद कुमार (ग्राम पंडरीपानी, छिपलीपारा नगरी), महेन्द्र कुमार सोनी (ग्राम डीहीपारा, नगरी), पुखराज देवांगन (ग्राम नगरी), दुलारी बाई (ग्राम सांकरा, मगरलोड) एवं झुमुक लाल (ग्राम बकोरी, मगरलोड) शामिल हैं।
    उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि आगामी चरणों में भी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

Tags:

ChhattisgarhCM SAIDhamtaristate news

Share Article

Other Articles

baster 1
Previous

बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान

arun sao 1
Next

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

Next
arun sao 1
February 25, 2026

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

Previous
February 25, 2026

बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान

baster 1

Related Posts

1777298862 17b60e737be0e9b0563a 1

इसरो के ‘यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम’ मा हिमांशी साहू के चयन: कलेक्टर ह करिन सम्मान

Editor Editor
April 27, 2026
1777290904 d6d39e903189c26fda68

नवरस अउ गियान-इंद्रिय के माध्यम ले दमदार गोठ-बात: जशपुर मा महिला समूह के ‘स्टोरी टेलिंग’ वर्कशॉप सफल

Editor Editor
April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 9.21.57 PM

हाथ करघा ले कमाई तक – नारी गाँव के महिला मन के सफलता के राज

Editor Editor
April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.37.47 PM

फूल मन के महक ले महकिस ईश्वरचरण पैकरा के किस्मत

Editor Editor
April 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार