Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
lakhan laal dewangan 1
खबर छत्तीसगढ़

विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Editor Editor
May 29, 2026 4 Mins Read
2 Views
0 Comments
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न

रायपुर. नगर पालिक निगम कोरबा के 09 वार्डों में आज 01 करोड़ 80 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। प्रदेश के उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कुल 1 करोड़ 30 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके तहत वार्ड क्रमांक 07 में गायत्री स्कूल से आलू गोदाम तक 07 लाख 95 हजार रूपये की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य, सिंधी मोहल्ला से शारदा गुप्ता घर के सामने 05 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण, और वार्ड क्रमांक 06 के प्रायमरी स्कूल सीतामणी में 01 लाख 86 हजार रूपये की लागत से बालिका शौचालय का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 08 मोतीसागरपारा सीतामणी पवन टेंट के पास गोकुलगंज तक 20 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण और वार्ड क्रमांक 01 के बालक मिडिल स्कूल कोरबा में 08 लाख 07 हजार रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

इसी कड़ी में अन्य निर्माण कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 05 इंदिरा नगर में 15 लाख रूपये की लागत से सतनामी समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 अमरैयापारा स्वास्थ्य केन्द्र में 07 लाख रूपये की लागत से शौचालय एवं अतिरिक्त सुविधा का कार्य, वार्ड क्रमांक 02 मिशन रोड कोरबा कलचुरी भवन के समीप 25 लाख रूपये की लागत से डोम एवं सामुदायिक भवन निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 01 कोरबा जोन अंतर्गत पेट्रोल पम्प के पास 19 लाख 56 हजार रूपये की लागत से ओवरब्रिज सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाना है, जिनका आज भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के साथ ही लगभग 52 लाख रुपए के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 14 अमरैयापारा राधाकृष्ण मंदिर के समीप निगम द्वारा निर्मित भवन के ऊपर तल में 10 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. छत व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्रमांक 06 रानी गेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक मंच के पास 04 लाख रूपये की लागत से किचन शेड एवं शौचालय का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 10 के रापाखर्रा बस्ती में 06 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण, इमलीडुग्गू केबिन के पास 05 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 09 सीतामणी में 37 लाख 24 हजार रूपये की लागत से भवन का डिस्मेंटल व नवीन भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर उसे जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। कोरबा के विकास के लिए मुख्यमंत्री के इस कार्यकाल में 1000 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं और विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत जो भी वायदें किये थे, उन सभी को पूरा किया गया है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने महापौर संजूदेवी राजपूत की सक्रियता की भी सराहना की।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपना हर वायदा पूरा कर रही है। प्रदेश की 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 01 हजार रूपये दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 10-11 वर्ष पूर्व कोरबा विकास में पिछड़ गया था, किन्तु अब निगम क्षेत्र में विकास को तेज गति व सही दिशा मिली है। वहीं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी 67 वार्डों में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले छोटे कार्यों के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती थी, लेकिन अब करोड़ों के कार्य सरलता से स्वीकृत हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, राधा महंत, उपेन्द्र पटेल, रूबीदेवी सागर, युगल कैवर्त, टामेश अग्रवाल, ईश्वर पटेल, प्रभा टीकम राठौर, धनश्री साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, रामशंकर साहू, पूर्व पार्षद सुफल दास महंत, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, विनोद नेताम, आकाश श्रीवास्तव, लक्ष्य चतुर्वेदी, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत सहित आत्माराम गंधर्व, सुशीला सिंह, सुरेन्द्र राजवाड़े, मनीष जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, राहुल कुमार, सुकेश दलाल, टीकम राठौर, विनोद यादव, जे.पी.कौशिक, मनमोहन कौशिक, मोनू आदिले, कुलदीप यादव, बजरंग यादव एवं काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और प्यार दें।
Whatsapp –https://whatsapp.com/channel/0029VaPmGTXInlqS2WQAhw1n
YouTube –https://youtube.com/@jayjohar?si=AZDI5zciOCT3Oqhw
Facebook –https://www.facebook.com/share/18GsFBTgfd/

Tags:

ChhattisgarhLakhanlal Dewanganraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

vijay sharma 1
Previous

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

chhattisgarh 1
Next

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Next
chhattisgarh 1
May 29, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Previous
May 29, 2026

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

vijay sharma 1

Related Posts

chhattisgarh 1

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Editor Editor
May 29, 2026
vijay sharma 1

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Editor Editor
May 29, 2026
WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.41 PM

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

Editor Editor
May 29, 2026
WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.39 PM

खरीफ सीजन में खाद-बीज का वितरण तेज, राजनांदगांव जिले में पुख्ता इंतजाम

Editor Editor
May 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार